सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demolition Drive Continues for Third Day, Protest Near ISKCON Temple, Women Faint During Demonstration

सेंट्रल मार्केट: तीसरे दिन भी चला बुलडोजर, विरोध, अधिकारियों से नोकझोंक, बेहोश हुईं प्रदर्शनकारी महिलाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Jun 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के शास्त्री नगर में अवैध निर्माण और सेट बैक को लेकर तीसरे दिन भी ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहा। इस्कॉन मंदिर के पास विरोध हुआ, जबकि प्रदर्शन के दौरान कई महिलाएं बेहोश हो गईं।

Demolition Drive Continues for Third Day, Protest Near ISKCON Temple, Women Faint During Demonstration
सेंट्रल मार्केट में विराेध के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के शास्त्री नगर क्षेत्र में आवास एवं विकास परिषद की ओर से सेट बैक और अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाया जा रहा ध्वस्तीकरण अभियान सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में चल रही कार्रवाई के दौरान कई निर्माणों को हटाया गया। वहीं विभिन्न स्थानों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा।

इस्कॉन मंदिर के पास संकीर्तन कर जताया विरोध
कार्रवाई के दौरान जब परिषद की टीम सेक्टर-5 स्थित इस्कॉन मंदिर के निकट पहुंची तो श्रद्धालुओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। विरोध के स्वर तेज होने पर श्रद्धालुओं ने 'हरे रामा, हरे कृष्णा' संकीर्तन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए परिषद की टीम कुछ समय के लिए रुकी रही। बाद में अधिकारियों ने आगे बढ़ते हुए अन्य स्थानों पर अभियान जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सवा लाख का इनामी STF ने मुठभेड़ में किया ढेर, दरोगा की हत्या कर लूटी थी पिस्टल, बिहार निवासी था ललन सिंह

विज्ञापन

Demolition Drive Continues for Third Day, Protest Near ISKCON Temple, Women Faint During Demonstration
मेरठ सेंट्रल मार्केट, ध्वस्तीकरण कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

धरने पर बैठीं महिलाओं का विरोध, कई की बिगड़ी तबीयत
गोल मंदिर के पास सेक्टर-3 और सेक्टर-4 के चौराहे पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठी महिलाएं भी सोमवार को कार्रवाई के विरोध में उतर आईं। महिलाओं ने कहा कि सेट बैक के नाम पर उनके घरों को तोड़ा जा रहा है और वे इसका विरोध जारी रखेंगी। प्रदर्शन के दौरान कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। कुछ महिलाएं बेहोश हो गईं, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।

Demolition Drive Continues for Third Day, Protest Near ISKCON Temple, Women Faint During Demonstration
सेंट्रल मार्केट में विराेध के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

सेंट्रल मार्केट समेत कई क्षेत्रों में चला अभियान
आवास एवं विकास परिषद की टीम ने सिटी गुरुद्वारा मार्ग, सेक्टर-3, सेक्टर-4 और सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। अधिकारियों का कहना है कि जिन भवन स्वामियों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वयं निर्माण नहीं हटाया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। परिषद का कहना है कि अभियान न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में चलाया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा।

Demolition Drive Continues for Third Day, Protest Near ISKCON Temple, Women Faint During Demonstration
सेंट्रल मार्केट में कार्रवाई का विरोध - फोटो : अमर उजाला

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई कार्रवाई
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कार्रवाई के दौरान थाना नौचंदी, थाना मेडिकल और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे। लगातार तीसरे दिन चली इस कार्रवाई से शास्त्री नगर और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रभावित लोग राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं, जबकि परिषद का अभियान फिलहाल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed