सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Speeding car hits seven police personnel on Delhi Road; one in critical condition, driver caught.

Meerut: दिल्ली रोड पर तेज रफ्तार कार ने सात पुलिसकर्मियों का मारी टक्कर, एक ही हालत नाजुक, चालक पकड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 21 Jun 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

हनुमान मंदिर के पास शनिवार देर रात करीब ढाई बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी अनिंयंत्रित इनोवा कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ लिया है, जबकि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।

Meerut: Speeding car hits seven police personnel on Delhi Road; one in critical condition, driver caught.
पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाली कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर हनुमान मंदिर के पास देर रात ढाई बजे एक अनियंत्रित इनोवा कार ने सड़क किनारे चेकिंग कर रहे सात पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में हेड कांस्टेबल रविंद्र मलिक के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उनका ऑपरेशन करना पड़ा। वहीं, डायल 112 की फेंटम पर तैनात सिपाही कपिल भाटी के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

Meerut: Speeding car hits seven police personnel on Delhi Road; one in critical condition, driver caught.
घायल दो पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
यह घटना शनिवार देर रात लगभग ढाई बजे उस समय हुई, जब पुलिसकर्मी दिल्ली रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही एक इनोवा कार बेकाबू हो गई और सीधे सड़क किनारे खड़े पुलिसकर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया। इनोवा की टक्कर से हेड कांस्टेबल रविंद्र मलिक के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि हेड कांस्टेबल अजय, लोकेंद्र, सिपाही सत्येंद्र और विक्रम को मामूली चोटें आई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Speeding car hits seven police personnel on Delhi Road; one in critical condition, driver caught.
पुलिस की क्षतिग्रस्त जीप। - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल पुलिसकर्मियों में सिपाही कपिल भाटी की स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कपिल भाटी को न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होमगार्ड राजेश भी घायल हुए हैं।
 
विज्ञापन

इस हादसे के बाद दिल्ली रोड पर यातायात काफी देर तक बाधित रहा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी इनोवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। यह घटना पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है, जो आम जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात तैनात रहते हैं।

ये भी देखें...
रेलवे: धूम्रपान करने पर अब 2000 जुर्माना, बिना टिकट पकड़े गए तो इतनी वसूली, जानें क्या-क्या नियम बदले

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed