{"_id":"6a38ca15363d9b9765019932","slug":"baghpat-husband-kille-his-wife-severed-ties-after-marriage-family-has-now-seen-manisha-face-again-2026-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'सिर, हाथ और पीठ पर 8 वार', जन्मदिन से तीन दिन पहले कत्ल; इस बात से खफा पति मारा; मनीषा हत्याकांड की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सिर, हाथ और पीठ पर 8 वार', जन्मदिन से तीन दिन पहले कत्ल; इस बात से खफा पति मारा; मनीषा हत्याकांड की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:33 AM IST
सार
बागपत में हुए मनीषा हत्याकांड में परिजनों ने बड़ा खुलासा किया है। आरोप है कि पति ने साजिश रचकर मनीषा की हत्या की है। साजिश के तहत ही बेटी से फोन कराकर मनीषा को बुलवाया था। वहीं, परिजन ने प्रेम विवाह के बाद मनीषा से रिश्ता तोड़ लिया था। उसके बाद से अब मनीषा का मुंह देखा है।
विज्ञापन
1 of 9
baghpat murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बागपत में मनीषा हत्याकांड में परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मनीषा के पिता का आरोप है कि परिवार ने साजिश के तहत मनीषा की हत्या की है। दरअसल, मनीषा के आठ साल पहले अंतरजातीय विवाह करने पर माता-पिता ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। इसके बाद मनीषा रिश्तेदारों के संपर्क में थी, लेकिन कभी घर नहीं गई। अब परिजनों ने मरने के बाद मनीषा का मुंह देखा। पिता पंकज ने आरोप लगाया कि पति ने हत्या की साजिश रचने के बाद बेटी अनन्या से फोन कराकर मनीषा को खैला गांव बुलवाया और फिर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने हत्या में अन्य परिजनों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करने की मांग की।
मनीषा की हत्या की जानकारी मिलने पर बिजनौर जिले के सोहागपुर निवासी पंकज अपनी पत्नी अनीता व बेटी शिवानी समेत अन्य परिजनों के साथ रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे चांदीनगर पुलिस ने उनकी छोटी बेटी शिवानी को फोन करके मनीषा की हत्या होने के बारे में जानकारी दी।
2 of 9
उन्होंने बताया कि मनीषा चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। परिवार में बच्चा नहीं होने पर उनके छोटे भाई ब्रजपाल ने मनीषा को गोद ले लिया था। उन्होंने ही मनीषा का पालन पोषण किया।
3 of 9
पंकज ने बताया कि वह ठाकुर जाति से हैं और राहुल गुर्जर है। आठ साल पहले हरिद्वार में मनीषा ने जब राहुल भाटी से शादी की तो उन्होंने अंतरजातीय विवाह का विरोध भी किया और फिर मनीषा से रिश्ता तोड़ लिया था। इसके बाद कभी मनीषा से मुलाकात नहीं हुई और न ही वह कभी घर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
मनीषा ने चार-पांच दिन पहले अपनी छोटी बहन शिवानी से फोन पर बात की थी। मनीषा कह रही थी कि उसकी बेटी अनन्या बार-बार फोन करके उसके बिना मन नहीं लगने और साथ ले जाने की बात कह रही थी। इसके बाद ही बेटी को ले जाने के लिए मनीषा 19 जून को खैला गांव पहुंच गई।
विज्ञापन
5 of 9
आरोप लगाया कि राहुल भाटी और उसके परिजनों ने साजिश रचकर मनीषा को गांव में बुलवाकर हत्या की है। उन्होंने पुलिस से मनीषा को न्याय दिलाने की मांग की। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मनीषा का शव खैला ले जाया गया, जहां उसके चार वर्षीय बेटे कविश ने श्मशान घाट में चिता को मुखाग्नि दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।