{"_id":"6a389dae513ee8007804024f","slug":"video-the-zira-sachkhand-hazur-sahib-sewa-society-sent-1614-fans-to-sri-hazur-sahib-gurdwara-sahib-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा की सचखंड हजूर साहिब सेवा सोसायटी ने 1614 पंखे श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा साहिब भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा की सचखंड हजूर साहिब सेवा सोसायटी ने 1614 पंखे श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा साहिब भेजे
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा की सचखंड श्री हजूर साहिब सेवा कमेटी ने आज जीरा के सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब से 1614 पंखे श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा साहिब के लिए भेजे। इससे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे अरदास की गई और दान देने वालों को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य कुलदीप सिंह मानक ने बताया कि यह सेवा जीरा विधानसभा क्षेत्र से पिछले कई सालों से लगातार की जा रही है। यह सेवा श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा कमेटी के सिंह साहिब के दिए गए आदेशों के तहत ही भेजी जाती है और आगे भी जो भी आदेश वे देंगे, उन्हें पूरा किया जाएगा। यह लोगों का प्यार है जिससे यह सेवा भेजी जा रही है। 1614 पंखे करीब 35 लाख से बने हैं, जो इलाके के लोगों ने मिलकर इकट्ठा किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।