सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Jhalawar Weather Tragedy Youth Killed as Wall of Under-Construction House Collapses Amid Severe Storm

झालावाड़ में कुदरत का कहर: आंधी-बारिश के बीच निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से युवक की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार

झालावाड़ के पिड़ावा में तेज आंधी और बारिश के दौरान निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, जिलेभर में झमाझम बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई स्थानों पर नुकसान भी हुआ।

Jhalawar Weather Tragedy Youth Killed as Wall of Under-Construction House Collapses Amid Severe Storm
बारिश के कारण पेड़ गिरा व मकान की दीवार गिरने से युवक की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झालावाड़ जिले में सोमवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं पिड़ावा कस्बे में एक दर्दनाक हादसा भी हो गया। तेज हवाओं और बारिश के दौरान निर्माणाधीन मकान की पक्की दीवार गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, पिड़ावा शहर के सुल्तानपुरा मोहल्ला निवासी फ़ज़लुद्दीन पुत्र छोटे खान तेज आंधी और बारिश के बीच अपने निर्माणाधीन मकान की स्थिति देखने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मकान की एक पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार का भारी हिस्सा उनके सिर पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग तत्काल उन्हें उप जिला अस्पताल पिड़ावा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं तेज हवाओं और बारिश के कारण शहर के अन्य इलाकों में भी नुकसान की खबरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


जिलेभर में बदला मौसम का मिजाज
जून माह के पहले दिन ही झालावाड़ जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। रायपुर से सोयत तक कई क्षेत्रों में तेज आंधी, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश हुई। दोपहर बाद शुरू हुए इस मौसम परिवर्तन ने कुछ ही समय में पूरे इलाके का दृश्य बदल दिया। घने बादलों और तेज बारिश के कारण दिन में ही अंधेरे जैसे हालात बन गए। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे रोक दिए, जबकि कुछ चालक हेडलाइट जलाकर सावधानी से सफर करते नजर आए। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। कुछ इलाकों में टीन-शेड और अस्थायी ढांचों को भी नुकसान पहुंचा।

ये भी पढ़ें-  'किसानों की अनदेखी की तो भेज दूंगी बाड़मेर': अधिकारियों पर फूटा विधायक का गुस्सा; सिंचाई विभाग को लगाई फटकार

हालांकि, बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने भी इस बारिश का स्वागत किया। उनका कहना है कि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और आगामी खरीफ सीजन को फायदा मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के प्रभाव से जिले में यह बदलाव देखने को मिला है। विभाग ने आगामी दिनों में भी कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed