Jhalawar News: मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, जेवर और मुकुट बरामद
जिले के थोबडिया खुर्द मंदिर में हुई सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया गया है, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं।
विस्तार
जिले की बकानी थाना पुलिस ने थोबडिया खुर्द स्थित भगवान राम मंदिर में हुई सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 31 जनवरी की मध्यरात्रि को अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मंदिर में विराजमान राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियों पर चढ़े चांदी के मुकुट, छत्र, कंदोरा और सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। ये सभी आभूषण ग्रामीणों द्वारा श्रद्धा से चढ़ाए गए थे।
मंदिर के पुजारी अनिल कुमार पुत्र राधेश्याम बैरागी निवासी थोबड़िया ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
ये भी पढ़ें: Rajasthan High Court: जर्जर स्कूलों के लिए कम बजट पर हाईकोर्ट नाराज, कहा- कम बजट प्रावधान पर लगाई कड़ी फटकार
गठित पुलिस टीम ने पूर्व में चालानशुदा अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। पूछताछ के बाद प्रेमचंद तंवर, छितरलाल उर्फ घनश्याम तंवर, मोहर सिंह उर्फ मोड़ सिंह तंवर और सहयोगी बदे सिंह तंवर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से दो चांदी के मुकुट और चोरी में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों छगनलाल तंवर, दिनेश तंवर और मोर सिंह तंवर के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक अन्य आरोपी ने अपने घर से लोहे का सरिया उपलब्ध कराया था, जिसके बदले उसे चोरी के माल में हिस्सा दिया गया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की जांच जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.