सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Jhalawar: Woman Dies by Suicide, Father Alleges Dowry Harassment by Husband and In-Laws

Jhalawar News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका के मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Jhalawar: Woman Dies by Suicide, Father Alleges Dowry Harassment by Husband and In-Laws
विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के असनावर क्षेत्र में शुक्रवार को एक 31 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे गंभीर अवस्था में झालावाड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। असनावर थाना प्रभारी नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान शालू (31) पत्नी मनीष मीणा निवासी कल्याणपुर, थाना असनावर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शालू ने अपने घर में फांसी लगाई थी।



मृतका के पिता राजाराम चीता निवासी मोड़क, जिला कोटा ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शिक्षित और समझदार थी तथा सामान्य परिस्थितियों में ऐसा कदम नहीं उठा सकती थी। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक रूप से परेशान किए जाने के कारण उसने आत्महत्या की। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मृतका के पति मनीष मीणा और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मनीष मीणा झालावाड़ अस्पताल में संविदा नर्सिंगकर्मी के रूप में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jhalawar News: हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, 14 मुकदमों में नामजद अपराधी का अवैध निर्माण ध्वस्त
विज्ञापन
Trending Videos


घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। उसके डेढ़ वर्ष का एक पुत्र भी है। शालू ने बीएससी नर्सिंग और डी-फार्मा की पढ़ाई की थी। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जा रहा है। मृतका के पिता राजाराम चीता ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह वर्ष 2020 में हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाता था। राजाराम के अनुसार 26 मई को उनकी बेटी ने दूसरे नंबर से फोन कर बताया था कि उसके पति ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एक रिश्तेदार का फोन आया कि उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो बेटी का शव मोर्चरी में रखा हुआ मिला। उन्होंने यह भी बताया कि 25 मई को ही वे अपनी बेटी को उसके ससुराल कल्याणपुर छोड़कर आए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed