{"_id":"6a705f310a3be4b9ad0c625e","slug":"nephew-dies-due-to-uncles-negligence-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-4571037-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar News: मामा की लापरवाही से गई भांजे की जान, हाथ में पकड़ाया बिजली का नंगा तार, हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar News: मामा की लापरवाही से गई भांजे की जान, हाथ में पकड़ाया बिजली का नंगा तार, हिरासत में आरोपी
Mon, 03 Aug 2026 03:42 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:42 PM IST
सार
13 वर्षीय बालक की मौत के बाद आरोपी खुद पुलिस और परिजनों के साथ उसकी तलाश करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस जांच में पूरा मामला सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के बकानी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ाय में 13 वर्षीय बालक की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के दूर के रिश्तेदार (मामा) मुकेश पुत्र कैलाशचंद को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी की लापरवाही से बालक की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने सबूत मिटाने के लिए शव को दफना दिया और पुलिस के साथ मिलकर बालक की तलाश का दिखावा भी करता रहा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को बड़ाय निवासी मांगीलाल (60) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 13 वर्षीय पोता 30 जुलाई की सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक नाले के पास जमीन में दबा बालक का शव बरामद किया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी मुकेश भी बालक की तलाश में पुलिस और परिजनों के साथ शामिल रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'किसी जाति से बैर नहीं'; UGC के विरोध में करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
करंट लगने से हुई थी मौत
पुलिस जांच, गवाहों के बयान, तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल के निरीक्षण में सामने आया कि आरोपी मुकेश और मृतक आपस में दूर के रिश्ते से मामा-भांजा थे। रिश्ते का फायदा उठाकर आरोपी ने 30 जुलाई को बालक को स्कूल नहीं जाने दिया और बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर कोटड़ा घट्टा ले गया। वहां आरोपी ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से बिजली का तार जोड़कर करंट के माध्यम से मछलियां पकड़ रहा था। उसने बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के बालक को करंट प्रवाहित हो रहे तार पकड़ने के लिए दे दिए। तार कटा हुआ था और उसमें बिजली प्रवाहित हो रही थी, जिससे बालक को जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी ने अपराध छिपाने के उद्देश्य से बालक के शव को घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर एक नाले के गड्ढे में डालकर मिट्टी और पत्तों से ढंक दिया। शव जल्दी गल जाए, इसके लिए उसने उस पर नमक भी डाल दिया। पुलिस ने अनुसंधान, गवाहों के बयान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी थाना बकानी में चोरी का एक मामला दर्ज है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।