सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Jhalawar: High-tech traffic police crack down online challan issued within seconds for violating traffic rules

Rajasthan Traffic Police: हाईटेक ट्रैफिक पुलिस से सख्ती, यातायात नियम तोड़ते ही सेकंडों में कटेगा ऑनलाइन चालान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Jhalawar News: झालावाड़ में ट्रैफिक पुलिस हाईटेक हो गई है। नियम तोड़ते ही नम्बर प्लेट की फोटो से सेकंडों में ऑनलाइन चालान कटेगा। फोन या सिफारिश का मौका नहीं मिलेगा। 15 दिन में चालान पुष्टि और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा मिलेगी।

Jhalawar: High-tech traffic police crack down online challan issued within seconds for violating traffic rules
कोटा रोड झालावाड़ में ऑनलाइन चालान की कार्यवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झालावाड़ जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए अब राहत की गुंजाइश नहीं रहेगी। ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली हाईटेक होने के बाद नम्बर प्लेट की फोटो क्लिक होते ही ऑनलाइन चालान बन जाएगा। नियम तोड़ते ही कुछ ही सेकंड में चालान कटने की सूचना मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी या वाहन चालक के मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिल जाएगी।

Trending Videos

 
फोन या सिफारिश का मौका नहीं मिलेगा
नई व्यवस्था में चालान से बचने के लिए किसी से फोन कराने का समय भी नहीं मिलेगा। ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ थानों में तैनात अन्य पुलिसकर्मी भी अपने मोबाइल फोन से चालान बना सकेंगे। इसके लिए जिले के चयनित पुलिसकर्मियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है और उनके मोबाइल में संबंधित एप डाउनलोड कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रशिक्षण के बाद बढ़ा राजस्व संग्रह
प्रशिक्षण के बाद बीते करीब 20 दिनों में चालान काटने से लगभग 90 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। अब प्रत्येक थाने से दो एएसआई और एक हेड कांस्टेबल को चालान बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर सहित सभी प्रकार के वाहनों पर मौके पर ही चालान की कार्रवाई की जा सकेगी।
 
नियमों के पालन में आएगा सुधार
झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने बताया कि मोबाइल एप के जरिए चालान की प्रक्रिया शुरू होने से काम आसान हुआ है और इससे ट्रैफिक नियमों की पालना में तेजी से सुधार होगा। इससे वाहन चालकों में जागरूकता भी बढ़ेगी और नियमों के उल्लंघन में कमी आएगी।

झालावाड़। कोटा रोड झालावाड़ में ऑनलाइन चालान की कार्यवाई करते हुए
 
चालान पुष्टि के लिए मिलेगा 15 दिन का समय
ऑनलाइन मेसेज मिलने के बाद वाहन चालक को चालान की पुष्टि के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। यदि चालक चालान से संतुष्ट नहीं है तो समाधान के लिए संपर्क कर सकेगा। चालान सही होने पर ई-मित्र या ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में निर्धारित अवधि के भीतर राशि जमा की जा सकेगी।

पढ़ें- Sikar News: थानेदार ने युवक को कॉलर पकड़कर नीचे गिराया, खाटू मेले की तैयारी के बीच गेट लगाने को लेकर हुआ विवाद
 
किन उल्लंघनों पर होगा चालान
पुलिस बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, मोबाइल पर बात करने, गलत साइड वाहन चलाने, तीन सवारी, ओवरलोड, खतरनाक ड्राइविंग, नो पार्किंग और आदेश की अवहेलना जैसे मामलों में चालान बना सकेगी। इस ऑनलाइन प्रक्रिया का लाभ यह होगा कि चालान कटने के बाद वाहन चालक को मौके पर रुकना नहीं पड़ेगा और वह कहीं से भी ऑनलाइन भुगतान कर सकेगा।
 
केवल नम्बर प्लेट की फोटो से पूरी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन चालान के लिए एप डाउनलोड कर आईडी अपडेट की जाएगी। वायलेशन ऑन कैमरा के तहत केवल नम्बर प्लेट की फोटो खींचनी होगी। इससे वाहन की आरसी से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। नियम चयन के विकल्प पर क्लिक करते ही ऑनलाइन चालान बनेगा और मैसेज के माध्यम से वाहन चालक को जानकारी मिल जाएगी। झालावाड़ के कोटा रोड क्षेत्र में ऑनलाइन चालान की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नई व्यवस्था का प्रयोग शुरू कर दिया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed