सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Accused arrested for creating fake matrimonial profiles, making obscene chats and extorting money

Rajasthan News: फर्जी शादी की प्रोफाइल बनाकर करता था गंदी बातें, फिर ऐंठता था पैसे; आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
सार

झालावाड़ में सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल ग्रुप्स के जरिए महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी सौरभ अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी प्रोफाइल के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था।

Accused arrested for creating fake matrimonial profiles, making obscene chats and extorting money
आरोपी सौरभ अग्रवाल गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झालावाड़ जिले में सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी और ब्लैकमेलिंग करना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया, जब उसकी करतूत की शिकायत एक महिला ने पुलिस को कर दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से महिलाओं के साथ अपराध को अंजाम दे रहा था।
Trending Videos


अलग-अलग ग्रुप्स के जरिए जुटाता था महिलाओं की जानकारी
एसपी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 36 वर्षीय आरोपी सौरभ अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विशेषकर व्हाट्सएप पर विवाह एवं रिश्तों से जुड़े विभिन्न ग्रुप्स में सक्रिय था। वह इन ग्रुप्स के माध्यम से युवतियों और उनके परिवारों की जानकारी जुटाता और फिर फर्जी नाम, पता व फोटो का इस्तेमाल कर उनसे संपर्क करता था। जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को किसी और व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत कर विवाह के लिए प्रोफाइल बनाता था। इसके बाद वह महिलाओं से बातचीत शुरू कर उन्हें झांसे में लेता और धीरे-धीरे अश्लील चैटिंग करने लगता। विश्वास में लेने के बाद आरोपी उनसे निजी और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मंगवाता था। इसके बाद आरोपी उन्हीं फोटो-वीडियो के आधार पर महिलाओं को बदनाम करने की धमकी देता और उनसे पैसों की मांग करता था। इस प्रकार वह कई महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आर्थिक लाभ लेने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अतीक अहमद जैसा हाल करने की धमकी मिली, बोले- धमकियों से डरने वाला नहीं

पीड़िता से शिकायत से खुला राज
एक अज्ञात पीड़िता ने गोपनीय रूप से पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि आरोपी संबंधी ग्रुप्स के जरिए महिलाओं से संपर्क कर उनकी निजता का उल्लंघन कर ब्लैकमेल भी कर रहा है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच की जिम्मेदारी महिला थाना झालावाड़ को सौंपी गई। साइबर टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और महिलाओं की गरिमा भंग करने से संबंधित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने अब तक कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed