सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Jhalawar: Land Dispute Turns Fatal; Youth Assaulted with Sticks in Field Dies During Treatment

Jhalawar News: जमीन के झगड़े में बहा खून, खेत में घेरकर बरसाए लाठी-डंडे, घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
सार

जमीन विवाद के चलते जिले के मंडावर क्षेत्र में लाठी-डंडों और सरियों से हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने कोटा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अब मामले में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Jhalawar: Land Dispute Turns Fatal; Youth Assaulted with Sticks in Field Dies During Treatment
कोटा अस्पताल में कार्रवाई करती झालावाड़ पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के बासघट्टी गांव में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक ने कोटा के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



मंडावर थानाधिकारी सम्पतराज ने बताया कि बासघट्टी निवासी प्रदीप गुर्जर का गांव के ही बलराम गुर्जर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर कथित रूप से बलराम और उसके तीन-चार साथियों ने प्रदीप पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन प्रदीप को झालावाड़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे कोटा रैफर कर दिया। कोटा में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक के रिश्तेदार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बाड़मेर में आंधी-तूफान का कहर: दो मासूमों और वेटरनरी डॉक्टर समेत तीन की मौत; टीनशेड उड़े, दीवारें ढहीं
विज्ञापन
Trending Videos


प्रदीप की मौत की सूचना मिलने पर मंडावर थाना पुलिस के धर्म सिंह कोटा पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मारपीट की घटना को लेकर पहले ही नामजद रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के मामा सुरेंद्र ने बताया कि प्रदीप तीन दिन पहले अपने ननिहाल क्षेत्र के गांव कुआबाउ गया था। सोमवार सुबह वह अपने नाना के खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। उसी दौरान 4-5 लोगों ने उसे घेर लिया और कथित रूप से खेत में पटककर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि परिवार के बीच जमीन के कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed