सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   extorted money by threatening implicate people NDPS case FIR registered against narcotics inspector Jhalawar

Jhalawar: एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी देकर करते थे वसूली, नारकोटिक्स इंस्पेक्टर सहित दलाल पर FIR दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Sun, 11 Jan 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Jhalawar: झालावाड़ के भवानीमंडी में नारकोटिक्स इंस्पेक्टर हितेश रोहिला और दलाल अकरम हुसैन पर आम लोगों को एनडीपीएस एक्ट का डर दिखाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। आरोपी थाने के ड्राइवर दिनेश गुर्जर का नाम इस्तेमाल कर लोगों को धमकाते और पीड़ितों को कई दिनों तक अवैध हिरासत में रखते थे। एसीबी कोटा की ट्रैप कार्रवाई में यह मामला उजागर हुआ है।

extorted money by threatening implicate people NDPS case FIR registered against narcotics inspector Jhalawar
झालावाड़। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई जारी (फाइल फोटो)भवानीमंडी थाना
विज्ञापन

विस्तार

झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में एनडीपीएस एक्ट के मामलों में लोगों को फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली करने के गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। 9 नवंबर 2025 को एसीबी कोटा की ओर से नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमंडी में दलाल अकरम हुसैन के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई की गई। 
Trending Videos


पुलिस ने दर्ज किया केस
इस दौरान यह सामने आया कि आरोपी भवानीमंडी थाने के ड्राइवर का नाम अपने आप में इस्तेमाल करके लोगों को धमकाता था और लोगों को परेशान करता था। भवानीमंडी पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलने पर जांच शुरू की गई। जांच में पुष्टि होने के बाद प्रकरण दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारकोटिक्स इंस्पेक्टर सहयोगियों के साथ करता था अवैध वसूली
भवानीमंडी के डिप्टी एसपी प्रेम कुमार चौधरी द्वारा की गई जांच में यह साबित हुआ कि नारकोटिक्स इंस्पेक्टर हितेश रोहिला, दलाल अकरम हुसैन और उनके अन्य सहयोगी मिलकर आम लोगों को एनडीपीएस एक्ट में फंसाने का डर दिखाकर उनसे और उनके परिजनों से अवैध वसूली करते थे।

पीड़ितों को कई दिनों तक अवैध हिरासत में रखा जाता था
जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ितों को कई दिनों तक अवैध हिरासत में रखा जाता था और उनसे भवानीमंडी पुलिस थाने के ड्राइवर दिनेश गुर्जर का नाम लेकर धोखाधड़ी से पैसे वसूले जाते थे। आरोपी पीड़ितों को थाने आने का दबाव भी डालते थे।

10 जनवरी को दर्ज कराया गया केस
जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद डिप्टी एसपी प्रेम कुमार चौधरी ने थाना भवानीमंडी में मामला दर्ज कराया है। यह मामला 10 जनवरी को पंजीकृत किया गया है। फिलहाल प्रकरण की जांच थाना प्रभारी प्रमोद कुमार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जीवन में साथ निभाया, मौत में भी नहीं बिछड़ीं: देवरानी–जेठानी की एक चिता पर विदाई

मामले और भी खुलासे संभव 
मौके पर यह भी सामने आया कि एसीबी की कार्रवाई में पकड़े जाने के बाद यह तथ्य उजागर हुआ कि आरोपी दलाल खुद को फर्जी तौर पर ड्राइवर दिनेश गुर्जर बताकर लोगों से पैसे वसूलता था और उनके परिजनों पर भी दबाव डालता था। एसीपी की ओर से की गई ट्रैप कार्रवाई आरोपीयों के खिलाफ लंबित है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed