{"_id":"6a4b5e2ababed054f208da4b","slug":"rajasthan-crackdown-bulldozer-demolishes-illegal-structures-of-history-sheeter-on-govt-land-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर गरजा बुलडोजर, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण; प्रशासन का बड़ा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर गरजा बुलडोजर, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण; प्रशासन का बड़ा एक्शन
Mon, 06 Jul 2026 01:38 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:38 PM IST
सार
झालावाड़ के गंगधार में हिस्ट्रीशीटर और मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी संजय मीणा के सरकारी चरागाह भूमि पर किए गए अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। पक्की दुकान सहित अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ जिले में हिस्ट्रीशीटर और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। गंगधार थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी संजय मीणा (48) द्वारा सरकारी चरागाह भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर तैनात रहा।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में ऐसे अपराधियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से संपत्तियां बनाई हैं या सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसी अभियान के तहत संजय मीणा के कब्जे वाली सरकारी चरागाह भूमि का सर्वे कराया गया।
सरकारी जमीन पर बनी दुकान और अवैध निर्माण हटाए
जांच में सामने आया कि आरोपी ने सरकारी चरागाह भूमि के बड़े हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा कर पक्की दुकान का निर्माण कर रखा था। इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर नींव, कुर्सी और दीवार बनाकर भी अतिक्रमण किया गया था। प्रशासन ने नियमानुसार बुलडोजर चलाकर सभी अवैध निर्माणों को हटाया और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्करी समेत कई मामलों में दर्ज हैं केस
पुलिस के अनुसार संजय मीणा लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पहला मामला वर्ष 1999 में गंगधार थाने में दर्ज हुआ था, जिसमें 1,260 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया था। इसके बाद उस पर जानलेवा हमला, अवैध वसूली, जान से मारने की धमकी, मारपीट और छेड़छाड़ सहित कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गंगधार थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan: सिजेरियन के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत, ट्रॉमा ICU में तोड़ा दम; तीन दिन पहले हुई थी नवजात की मौत
अपराधियों पर कार्रवाई रहेगी जारी
कार्रवाई के दौरान गंगधार तहसीलदार गणेश खंगार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौजूद रही। पुलिस विभाग की ओर से डिप्टी हेमंत गौतम, डग थाना प्रभारी भंवर सिंह, गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ, उन्हेल थाना प्रभारी रामकरण सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण और आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों की जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।