सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   The Illicit Drug Trade Under the Guise of Livelihood

Jhalawar: ढाबे में रोटी नहीं, बिकता था नशा! बुलडोजर चला तो मलबे में बदल गया भंवरलाल का अड्डा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार

Jhalawar: झालावाड़ जिले में एनएच-52 पर स्थित एक अवैध ढाबे पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। आरोप है कि ढाबे की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी। वन भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए इस ढाबे से पहले पुलिस डोडाचूरा और अफीम भी बरामद कर चुकी है।

The Illicit Drug Trade Under the Guise of Livelihood
अवैध कब्जा कर बनाया ढाबा ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झालावाड़ जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार सुबह वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-52 पर पचोला के पास स्थित एक अवैध ढाबे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह ढाबा खेड़ी पचोला निवासी भंवरलाल पुत्र गोपीलाल द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिस पर ढाबे की आड़ में लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप हैं।



वन भूमि पर कर रखा था अवैध कब्जा
प्रशासन के अनुसार, आरोपी ने अकलेरा रेंज की बेशकीमती वन भूमि पर अवैध कब्जा कर ढाबे का निर्माण कर रखा था। वन विभाग द्वारा पूर्व में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय में अवैध निर्माण नहीं हटाने पर शनिवार को कार्रवाई अमल में लाई गई। अल सुबह से ही पचोला क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की मौजूदगी में चला बुलडोजर
कार्रवाई एसीएफ मुकेश सहजवानी के निर्देशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र मीणा तथा अकलेरा, असनावर और गश्ती दल के स्टाफ की मौजूदगी में की गई। वहीं, अकलेरा डीवाईएसपी बृजेश कुमार और थाना घाटोली प्रभारी अजय शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।


पहले भी पकड़ा जा चुका है अवैध मादक पदार्थ
गौरतलब है कि 26 नवंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त ढाबे पर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 17.290 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और 106 ग्राम अफीम बरामद की थी। मामले में ढाबा संचालक भंवरलाल मीणा सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में बड़ा फूड सेफ्टी एक्शन: बीकाजी समेत कई ब्रांड्स के खाद्य पदार्थ अनसेफ, 4 प्रोडक्ट बैन

ट्रक चालकों और युवाओं को बनाया जा रहा था निशाना
प्रशासन का कहना है कि आरोपी ट्रक चालकों और राहगीरों को अवैध मादक पदार्थ बेचकर युवाओं के जीवन से खिलवाड़ कर रहा था। जिले में नशा तस्करी और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed