फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   The van fell into a 20-foot deep river.

Jhalawar: स्टीयरिंग फेल होते ही 20 फीट गहरी नदी में गिरी मारुति वैन, चार घायल; झालावाड़ में बड़ा हादसा

Wed, 29 Jul 2026 05:07 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 05:07 PM IST
सार

झालावाड़ के पिड़ावा में चंवली नदी की पुलिया पर स्टीयरिंग फेल होने से मारुति वैन करीब 20 फीट नीचे नदी में गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हुए। चालक मनसुखलाल और उनकी पत्नी संजू बाई की हालत गंभीर होने पर उन्हें झालावाड़ एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
The van fell into a 20-foot deep river.
हादसे के बाद नदी में पड़ी कार और घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झालावाड़ जिले के पिड़ावा कस्बे के मेला मैदान स्थित चंवली नदी की पुलिया पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। झालरापाटन से सेमली चौहान गांव जा रही एक मारुति वैन का अचानक स्टीयरिंग फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे चंवली नदी में जा गिरा। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, झालरापाटन निवासी मनसुखलाल अपनी पत्नी संजू बाई, नाहर सिंह और पार्वती बाई के साथ पिड़ावा क्षेत्र के सेमली चौहान गांव में एक रिश्तेदार के शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी मारुति वैन मेला मैदान के पास चंवली नदी की पुलिया पर पहुंची, वाहन का स्टीयरिंग अचानक फेल हो गया। चालक नियंत्रण खो बैठा और वैन पुलिया से नीचे नदी में जा गिरी।

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और नदी में गिरी वैन से सभी घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पिड़ावा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया एडीएम ईस्ट का पीए, जयपुर कलेक्ट्रेट में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चालक मनसुखलाल और उनकी पत्नी संजू बाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया। वहीं नाहर सिंह और पार्वती बाई का उपचार पिड़ावा अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायलों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन का स्टीयरिंग फेल होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों की तत्परता से किए गए राहत एवं बचाव कार्य के कारण बड़ा हादसा टल गया। वाहन करीब 20 फीट गहरी नदी में गिरा था, लेकिन समय पर सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे संभावित जनहानि टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed