फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Jhalawar News: Thieves Eat Omelette Inside Vacant House Before Fleeing with Cash and Jewellery

Jhalawar News: सूने मकान में चोरी के बाद चोरों ने आमलेट बनाकर खाया, लाखों की नकदी और जेवरात ले उड़े बदमाश

Fri, 31 Jul 2026 03:28 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 03:28 PM IST
सार

इलाज के लिए मुंबई गए परिवार के सूने मकान में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली। बदमाश घर में काफी देर तक रुके, रसोई में आमलेट बनाया, अचार बांधे और फिर नकदी, जेवरात व एलईडी टीवी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Jhalawar News: Thieves Eat Omelette Inside Vacant House Before Fleeing with Cash and Jewellery
चोरी और आमलेट बनाने के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के भवानीमंडी शहर की महाकाल कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर से करीब 2.50 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और एक एलईडी टीवी चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोरी के दौरान चोरों ने घर की रसोई में आमलेट बनाकर खाया और चार तरह के अचार भी साथ ले जाने की कोशिश की, जिन्हें वे जल्दबाजी में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महाकाल कॉलोनी निवासी हरजीत सिंह पुत्र दिलीप सिंह अपने परिवार के साथ इलाज के सिलसिले में मुंबई गए हुए थे, घर कई दिनों से बंद पड़ा था( शुक्रवार सुबह पड़ोसी टहलने निकले तो उन्होंने मकान का मुख्य दरवाजा खुला देखा। संदेह होने पर जब वे अंदर गए तो पूरा घर अस्त-व्यस्त मिला और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तत्काल मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही भवानीमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोरों ने मुख्य गेट का ताला और खिड़की का लॉक तोड़कर घर में प्रवेश किया। परिजनों ने पुलिस को फोन पर बताया कि घर से करीब 2.50 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और वेटिंग हॉल में रखा एलईडी टीवी चोरी हो गया है। पुलिस का कहना है कि चोरी हुए सामान का सही आकलन परिवार के मुंबई से लौटने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur: 12 साल पुराने दुष्कर्म मामले में एमपी के पूर्व AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, पॉक्सो में भी 3 साल की सजा

चोरी से पहले रसोई में बनाया आमलेट
घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि बदमाशों ने चोरी के दौरान घर की रसोई में आराम से आमलेट बनाकर खाया। इतना ही नहीं उन्होंने घर में रखे चार तरह के अचार भी समेट लिए थे लेकिन जल्दबाजी में उन्हें मकान के बाहर ही छोड़कर फरार हो गए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने घर के भीतर काफी समय बिताया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद कॉलोनी के रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में रातभर सीपीओ की गश्त होती है और चोरी वाले मकान से करीब 100 मीटर की दूरी पर सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहता है। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं भवानीमंडी थाना प्रभारी (सीआई) प्रमोद कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि मकान मालिक का बेटा भी भवानीमंडी पहुंच रहा है। उसके आने के बाद चोरी हुए सामान का विस्तृत सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed