झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: पानी के गड्ढे में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम
झालावाड़ के मनोहरथाना क्षेत्र स्थित चांदपुरा भीलान गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो चचेरे मासूम बच्चों की मौत हो गई। कपड़े और चप्पल मिलने पर ग्रामीणों ने तलाश की। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित किया गया, पुलिस जांच कर रही है
झालावाड़ के मनोहरथाना क्षेत्र स्थित चांदपुरा भीलान गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो चचेरे मासूम बच्चों की मौत हो गई। कपड़े और चप्पल मिलने पर ग्रामीणों ने तलाश की। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित किया गया, पुलिस जांच कर रही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आई है। चांदपुरा भीलान गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार दोपहर का है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
परिजनों के अनुसार, कुछ ग्रामीण पशु चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ दिन पहले जेसीबी से खोदे गए पानी से भरे गड्ढे के पास बच्चों के कपड़े और चप्पल पड़े मिले। अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने गड्ढे में तलाश की तो दोनों बच्चों के शव पानी में मिले। इसके बाद तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
पढे़ं: मात्र 50 हजार के कर्ज के लिए माता-पिता ने अपनी ही बेटी को नर्क में धकेला, दो साल से हो रहा था शोषण
मृतकों की पहचान 9 वर्षीय नवीन भील, पुत्र दीवान भील, और 10 वर्षीय भूरालाल भील, पुत्र इंद्र सिंह भील, के रूप में हुई है। दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई थे। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को तुरंत मनोहरथाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही मनोहरथाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।