सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Two Daughters from Jhalawar Become RAS Officers

Jhalawar: आरएएस में चयनित होकर दो बेटियों ने जिले का नाम किया रोशन, वर्तमान में दोनों सरकारी सेवा में कार्यरत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Jhalawar: झालावाड़ जिले की दो बेटियों डॉ. अंजली मीणा और प्राची गुप्ता ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों वर्तमान में सरकारी सेवा में कार्यरत थीं और अपने-अपने प्रयासों से एसडीएम पद के लिए चयनित हुईं।

Two Daughters from Jhalawar Become RAS Officers
प्राची गुप्ता और अंजलि मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झालावाड़ जिले की दो बेटियों ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि दोनों ही अभ्यर्थी वर्तमान में सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। एक ओर जहां एक बेटी आयुर्वेद चिकित्सक के पद पर सेवाएं दे रही थीं, वहीं दूसरी बेटी जयपुर विद्युत वितरण निगम, झालावाड़ में यूडीसी के पद पर कार्यरत हैं। परिणाम घोषित होने के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल रहा और दिनभर बधाइयों का तांता लगा रहा।

Trending Videos


झालावाड़ की आयुर्वेद चिकित्सक बनीं आरएएस अधिकारी
झालावाड़ के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में चिकित्सक के पद पर कार्यरत डॉ. अंजली मीणा ने आरएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में उनका चयन आरपीएस (RPS) के पद पर हुआ था और वर्तमान में उनकी ट्रेनिंग जयपुर में चल रही है। हालांकि उनका सपना एसडीएम बनने का था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने पुनः प्रयास किया और 2024 के परिणाम में आरएएस में चयनित हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अंजली मीणा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में झालावाड़ आयुर्वेद अस्पताल में चिकित्सक के रूप में जॉइनिंग की थी और अपने कार्य के साथ-साथ तैयारी भी जारी रखी। वर्ष 2020 में उनका विवाह हुआ था। उनके पति डॉ. गुलशन कुमार मीणा (एमडी मेडिसिन), जो खानपुर क्षेत्र के गाडरवारा नूरजी में चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, ने उन्हें सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रेरित किया।

दुर्भाग्यवश मई 2022 में उनके पति का आकस्मिक निधन हो गया, लेकिन इस कठिन समय में भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपनों को जारी रखा। अंततः 2024 के फाइनल परिणाम में उनका चयन आरएएस (एसडीएम पद) के लिए हो गया।

बचपन के सपने को किया साकार, यूडीसी से बनीं आरएएस
झालावाड़ शहर की रहने वाली प्राची गुप्ता का भी बचपन से ही आरएएस अधिकारी बनने का सपना था, जिसे उन्होंने आखिरकार पूरा कर लिया। वर्तमान में वह जयपुर विद्युत वितरण निगम में यूडीसी के पद पर कार्यरत थीं।

प्राची गुप्ता ने बताया कि उन्होंने रोजाना लगभग 5 से 6 घंटे पढ़ाई की। राजकीय सेवा में कार्यरत होने के कारण समय कम मिलता था, लेकिन उन्होंने निरंतर मेहनत जारी रखी। उनके पति अंकित अग्रवाल, जो थर्मल में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें: कोटा में 43 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा, पाकिस्तान और दुबई तक जुड़े तार

प्राची गुप्ता वर्ष 2020 में यूडीसी बनी थीं, लेकिन उनका लक्ष्य एसडीएम बनने का था। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और तीसरे प्रयास में वर्ष 2024 में आरएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उन्होंने 384वीं रैंक हासिल की है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed