{"_id":"6a27f99734a4fec0a80363fe","slug":"jhunjhunu-chirawa-showroom-changing-room-video-recording-case-created-uproar-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: चेंजिंग रूम में महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप, शोरूम संचालक का बेटा गिरफ्तार; लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: चेंजिंग रूम में महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप, शोरूम संचालक का बेटा गिरफ्तार; लोगों में आक्रोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिड़ावा
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार
झुंझुनूं के चिड़ावा में एक रेडीमेड कपड़ा शोरूम के चेंजिंग रूम में महिलाओं की निजता से खिलवाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शोरूम संचालक का बेटा चेंजिंग रूम में बनाए गए छेद के जरिए महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड करता था। इस मुद्दे को लेकर लोगों ने आज प्रदर्शन किया। बाजार बंद रहे।
लोगों को कार्रवाई का भरोसा देते पुलिस के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झुंझुनूं के चिड़ावा में ट्रॉयल रूम वीडियो कांड को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। महिलाओं की निजता और सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद मंगलवार को शहर में व्यापक बंद देखने को मिला। व्यापार मंडल, हिंदू संगठनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के आह्वान पर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लगभग पूरा बाजार बंद रहा। शहर की प्रमुख सड़कों और बाजारों में लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया।
बंद के समर्थन में विवेकानंद चौक पर एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारी संगठनों, हिंदू संगठनों, भाजपा, भाजयुमो, महिला प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। सभा में वक्ताओं ने घटना को समाज के लिए बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। वक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
शोरूम पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग
सभा के दौरान लोगों ने आरोपी के शोरूम पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी जोर-शोर से उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई ही समाज में सख्त संदेश दे सकती है। कई महिलाओं ने भी सभा में अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर भी महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आए। शहर के संवेदनशील इलाकों सहित विवेकानंद चौक पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। बंद और सभा के दौरान पुलिस लगातार निगरानी करती रही ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। ट्रेनी आरपीएस अधिकारी अंबिका चौधरी और जांच अधिकारी सुलताना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके मोबाइल फोन की तकनीकी जांच की जा रही है तथा संबंधित शोरूम को सीज कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट से दहला खो नागोरियान, घर में चल रहा था अवैध कारखाना, चार की मौत
गौतलब है कि शनिवार को चिड़ावा की तहसील रोड स्थित ‘जम-जम कलेक्शन’ नामक रेडीमेड कपड़ों के शोरूम के ट्रायल रूम में मोबाइल फोन के जरिए महिलाओं के वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया था। घटना उजागर होने के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और तभी से विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
संदेह होने पर महिला ने दी जानकारी
जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने रिश्तेदार के साथ कपड़े खरीदने के लिए ‘जम-जम कलेक्शन’ शोरूम पर पहुंची थी। कपड़े पसंद आने के बाद महिला ट्रायल के लिए चेंजिंग रूम में गई। इसी दौरान उसे मोबाइल फोन की घंटी बजने की आवाज सुनाई दी, जिससे उसे संदेह हुआ कि कोई उसकी वीडियो बना रहा है। महिला ने तुरंत बाहर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने आरोपी का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी।
आरोपी को थाने लाई पुलिस
सूचना मिलते ही चिड़ावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शाहरुख पुत्र शेर मोहम्मद निवासी पुरानी बस्ती, चिड़ावा को हिरासत में लेकर थाने ले गई। महिला की लिखित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया तथा शोरूम को जांच के लिए सील कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के घर और शोरूम के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।