{"_id":"672ca2c2ce7450ca810c8a37","slug":"we-snatched-the-red-diary-from-gudha-and-kicked-him-out-of-the-assembly-fatehpur-mla-hakam-ali-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1347-2291205-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: विधायक हाकम अली ने राजेंद्र गुढ़ा को बताया BJP का एजेंट, बोले- मुस्लिम वोट तोड़ने के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: विधायक हाकम अली ने राजेंद्र गुढ़ा को बताया BJP का एजेंट, बोले- मुस्लिम वोट तोड़ने के लिए भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार
झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। फतेहपुर विधायक हाकम अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे राजेंद्र गुढ़ा को भाजपा का एजेंट बताते हुए आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा ने उन्हें कांग्रेस के वोट काटने के लिए भेजा है।
कांग्रेस विधायक हाकम अली।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव में आरोप और प्रत्यारोप के साथ-साथ राजनीति अब गरमाने लगी है। सोशल मीडिया पर फतेहपुर विधायक हाकम अली का एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि विधानसभा में, मैं और विधायक रफीक ने लाल डायरी खोंसकर लात मारकर उसको विधानसभा से बाहर निकाला था। बाहर आकर रोया था। क्यों इसके चक्कर में पड़ रहे हो, कुछ नहीं सिर्फ धोखा है। यदि कुछ होता तो उदयपुरवाटी वाले टोरा मार कर क्यों निकालते।
इसी संबोधन में विधायक हाकम अली खान ने कहा कि गुढ़ा ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया। यदि मैं और आप होते तो वहीं पर पुलिस गिरफ्तार कर लेती, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि यह बीजेपी की स्ट्रैटजी है। कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा ने यहां भेजा है। कोई मुसलमान का मसीहा नहीं है। वहीं उन्होंने अपने संबोधन में राजेंद्र गुढ़ा की उस फोटो का जिक्र भी किया, जिसमे राजेंद्र राठौड़ के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को गुलदस्ता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद ही झुंझुनू में आकर चुनाव का फॉर्म भरा था।
हाकम अली ने अपने संबोधन ने कहा- भाजपा ने सोच समझ कर गुढ़ा को यहां झुंझुनू भेजा है। आप खुद ही देख लो उसने मुस्लिम समाज के अलावा कहीं भी दूसरे समाज मे कोई मीटिंग नहीं की है, क्योंकि उसको मुख्यमंत्री से यह आदेश मिला है कि तुम्हें सिर्फ मुसलमानों के वोट तोड़ने हैं। कल तक यही मंत्री कहता था कि विजेंद्र औलाद कभी भी अपने पद का दुरुपयोग नहीं करेगा बहुत सज्जन आदमी है, जनता ऐसे बहरूपियों की बातों में ना आएं।
Trending Videos