फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   jodhpur-monsoon-heavy-rain-waterlogging-traffic-jam-rajasthan weather-update

Rajasthan: तेज बारिश से पानी-पानी हुआ जोधपुर! दरिया बना शहर; ठप हुआ ट्रैफिक, ओवरब्रिज पर लगा लंबा जाम

Fri, 24 Jul 2026 08:41 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 08:41 PM IST
सार

Rajasthan Weather: जोधपुर में मानसून की जोरदार दस्तक के साथ हुई झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई सड़कें जलमग्न हो गईं और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने 26 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
 

विज्ञापन
jodhpur-monsoon-heavy-rain-waterlogging-traffic-jam-rajasthan weather-update
जोधपुर में बारिश के बाद के बाद सड़कों का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने जोधपुर में जोरदार दस्तक दे दी। उमड़-घुमड़ कर आई काली घटाओं के बीच हुई झमाझम बारिश से शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन




बारिश से सड़कें बनीं दरिया, कई इलाकों में जलभराव
लगातार हुई बारिश के चलते शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं और नदियों जैसी दिखाई देने लगीं। इसके बावजूद बारिश का लोगों ने जमकर स्वागत किया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग बारिश का आनंद लेते हुए भीगते, झूमते और नाचते नजर आए। बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। हाथीराम ओड़ा, मोती चौक, बंबा और भीतरी शहर के कई हिस्सों में जमकर वर्षा हुई। बारिश के कारण कई सड़कें तो काफी लंबे समय के लिए जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन



ओवरब्रिज पर लंबा जाम, वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें
वीर दुर्गादास ओवरब्रिज पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश के चलते शहर की कई गलियां नदी का रूप लेती नजर आईं। हालांकि, बारिश ने जहां कुछ समय के लिए जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं बच्चों के चेहरे खिल उठे। कई बच्चों ने बारिश के पानी में कागज की नाव चलाई, जबकि युवा तेज बहाव वाले पानी में मस्ती करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'भ्रष्टाचार पर सरकार का इनाम!' शिक्षा सचिव के तबादले पर CJP का हमला, दीपके बोले- संघर्ष जारी रहेगा

26 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed