Rajasthan: इंस्टाग्राम पर हथियारों की रील डालकर ग्राहक खोज रहा था तस्कर, जोधपुर पुलिस ने धर दबोचा
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने सोपू/लॉरेंस गैंग से जुड़े हथियार सप्लायर मनीष उर्फ मनसा भाटी को गिरफ्तार किया। आरोपी इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ रील बनाकर खरीदार तलाशता था। पूछताछ में कई राज्यों के बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करने की बात सामने आई।
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने सोपू/लॉरेंस गैंग से जुड़े हथियार सप्लायर मनीष उर्फ मनसा भाटी को गिरफ्तार किया। आरोपी इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ रील बनाकर खरीदार तलाशता था। पूछताछ में कई राज्यों के बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करने की बात सामने आई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोपू/लॉरेंस गैंग से जुड़े कुख्यात हथियार सप्लायर मनीष उर्फ मनसा भाटी निवासी बुचेटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ फोटो और रील अपलोड कर अपनी पहचान बना रहा था तथा अवैध हथियारों के खरीदार तलाश रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार चौधरी ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले बदमाशों और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने खेड़ापा थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर मनीष उर्फ मनसा भाटी को गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का संपर्क सोपू/लॉरेंस गैंग के गुर्गों से था और वह उनके लिए अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान के विभिन्न जिलों में सक्रिय बदमाशों और आपराधिक गिरोहों को हथियार व कारतूस उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी आम लोगों में दहशत फैलाने और खुद को बड़ा गैंगस्टर दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करता था। उसके खिलाफ खेड़ापा थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
पढे़ं: प्रदेश में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम? किन जिलों में होगी भारी बारिश; IMD का अलर्ट जारी
एसपी ने युवाओं से अपील की है कि अपराधियों का महिमामंडन, हथियारों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट करने और गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने जैसी गतिविधियों से दूर रहें। पुलिस सोशल मीडिया पर सक्रिय अपराधियों और उनके समर्थकों पर लगातार निगरानी रख रही है।
इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार भंवरिया के नेतृत्व में वीरेंद्र चौधरी, मुकन सिंह, हरेंद्र लोहरा, कमांडो सोहनराम, चुतरा राम, पप्पूराम, श्रवण सिंह, अशोक भाटी तथा खेड़ापा थाना पुलिस की अहम भूमिका रही।