{"_id":"69ff3c63a04f20c31e069aa0","slug":"jodhpur-news-police-bust-drug-network-chemical-consignment-meant-for-md-drugs-seized-5-arrested-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एमडी बनाने के लिए लाई गई केमिकल की खेप पकड़ी, 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एमडी बनाने के लिए लाई गई केमिकल की खेप पकड़ी, 5 गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार
शहर की कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स बनाने के लिए लाई गई केमिकल और एसिड की खेप का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस मकान से पकड़ा 100 किलो से ज्यादा केमिकल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जोधपुर में एमडी ड्रग्स बनाने के लिए लाए गए 100 किलो से अधिक केमिकल और एसिड की खेप का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इन रसायनों को जोधपुर से बाड़मेर ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया।
Trending Videos
पुलिस कार्रवाई थाना प्रभारी सहदेव भाटी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम झालामंड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रामदेव विहार स्थित एक मकान के बाहर बिना नंबर की एक कार और फॉर्च्यूनर संदिग्ध हालत में खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
शक होने पर पुलिस ने मकान में दबिश दी, जहां पांच युवक मिले। पूछताछ के दौरान सभी घबरा गए और गलत नाम-पते बताने लगे। पहचान पत्र मांगने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस सभी को थाने ले गई।
पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि फॉर्च्यूनर उसकी है और उसमें संदिग्ध सामान रखा हुआ है। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो डिक्की में चार बड़े ड्रम और दो जरीकन मिले। इनमें 100 किलो से ज्यादा एसीटोन, टोल्यूनि, ब्रोमो-2 और हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरा हुआ था।
ये भी पढ़ें: ATS की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस गैंग से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा, सुनील मीणा के करीबी से सात जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस के अनुसार इन रसायनों का इस्तेमाल एमडी ड्रग्स बनाने में किया जाना था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को मौके पर बुलाया गया। तेज गर्मी के कारण केमिकल से भरे ड्रमों में आग लगने या विस्फोट का खतरा बना हुआ था। ऐसे में पुलिस और एनसीबी टीम ने सभी ड्रमों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 महंगे मोबाइल फोन, अफीम का दूध और मादक पदार्थ तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले पाइप, हैंडपंप और लोहे के फनल भी बरामद किए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह को सौंपी गई है।