फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur To Mata Vaishno Devi Katra Direct Train Service Timings Route And New Stoppages

राजस्थान: जोधपुर से कटरा के लिए सीधी ट्रेन शुरू, अब जम्मूतवी में नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन; जानें टाइम

Sun, 18 Oct 2026 01:11 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 18 Oct 2026 01:11 PM IST
सार

जोधपुर से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अब जम्मूतवी में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे ने साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस का विस्तार श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक कर दिया है। इसके साथ ही त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए विशेष वार रूम बनाया गया है और बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं।

विज्ञापन
Jodhpur To Mata Vaishno Devi Katra Direct Train Service Timings Route And New Stoppages
जोधपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने एक बड़ी सुविधा की शुरुआत की है। रेलवे प्रशासन ने रविवार से जोधपुर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के बीच सीधी रेल सेवा का संचालन प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन


इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब यात्रियों को जम्मूतवी स्टेशन पर उतरकर दूसरी ट्रेन पकड़ने की आवश्यकता नहीं होगी और वे सीधे कटरा तक यात्रा कर सकेंगे। इसके साथ ही रेलवे ने आगामी दिवाली और छठ पूजा के दौरान स्टेशनों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है।
विज्ञापन


श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक मिलेगी सीधी ट्रेन
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस का विस्तार श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा स्टेशन तक कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन संख्या 19223 साबरमती बीजी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस प्रत्येक दिन शाम 7 बजे जोधपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 6:55 बजे कटरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 19224 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती बीजी एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से प्रतिदिन सुबह 4:50 बजे कटरा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

इस रेल सेवा के विस्तार के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए तीन नए स्टेशनों पर ठहराव भी स्वीकृत किया गया है। ट्रेन अब साम्बा, बाड़ी ब्राह्मण और शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन पर भी रुकेगी। इन नए ठहराव स्थल बनने से आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को जम्मू क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों तक पहुंचने में बहुत आसानी होगी।

यार्ड रीमॉडलिंग के चलते तीन गाड़ियों का बदला रूट
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने जानकारी दी कि बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य चल रहा है। इस तकनीकी कार्य के कारण जोधपुर मंडल से संचालित होने वाली तीन गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 18 और 19 अक्तूबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर भोपाल से संत हिरदाराम नगर, मक्सी और रुठियाई होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस भी 18 और 19 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग रुठियाई, मक्सी और संत हिरदाराम नगर होकर भोपाल पहुंचेगी।

त्योहारों पर वार रूम से होगी स्टेशनों की निगरानी
दिवाली और छठ पर्व पर ट्रेनों तथा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए रेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार मंडल स्तर पर  विशेष वार रूम बनाकर निगरानी की जा रही है। इस वार रूम के माध्यम से सभी प्रमुख और संवेदनशील स्टेशनों पर भीड़ की स्थिति की निरंतर समीक्षा होगी।


स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों की तैनाती होगी। स्टेशनों के प्रवेश व निकास द्वारों को व्यवस्थित रखने, आरक्षित व अनारक्षित यात्रियों की आवाजाही सुचारु बनाने तथा फुट ओवरब्रिज पर भीड़ जमा न होने देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed