{"_id":"696f881f79af731d2c0b0533","slug":"bus-collides-with-tanker-while-trying-to-save-motorcyclist-4-dead-more-than-20-injured-in-jodhpur-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: जोधपुर-जैसलमेर एनएच पर टैंकर से टकराई बस, बाइक सावर को बचाने में चार की मौत, 20 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: जोधपुर-जैसलमेर एनएच पर टैंकर से टकराई बस, बाइक सावर को बचाने में चार की मौत, 20 से ज्यादा घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Jodhpur: जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर मंगलवार शाम को एक बस और टैंकर के बीच भीषण टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा बाइक सवार को बचाने में हुआ।
जोधपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जोधपुर के अंदरजाना इलाके में मंगलवार शाम को एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, बस और टैंकर के बीच में हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
घटना के बारे में जानकारी देते हुए एडीसीपी रोशन मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। सभी घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ, जिससे टैंकर बस से टकरा गया। बस में सवार सभी यात्री गुजरात के रहने वाले थे।
हादसे में 4 लोगों की मौत
अस्पताल अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने बताया कि चार लोग मृतक हैं, जबकि एक मरीज की स्थिति गंभीर है। अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम को अलर्ट कर दिया गया था और जैसे ही घायल अस्पताल पहुंचे, उन्हें तुरंत इलाज उपलब्ध कराया गया।
ये भी पढ़ें: श्मशान घाट को लेकर दो गांवों में हुआ विवाद, करीब 7 घंटे के इंतजार के बाद हुआ अंतिम संस्कार
अस्पताल पहुंचा प्रशासन
सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त, पुलिस कमिश्नर, डीसीपी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष और उनकी टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि घायलों का संपूर्ण इलाज सुनिश्चित किया जाएगा और उनकी टीम मदद के लिए अलर्ट है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का बेहतर इलाज हो और उनके परिजनों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। बताया जा रहा है कि बस रामदेवरा से जैसलमेर जा रही थी।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन