सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Shekhawat Meets Jaisalmer Accident Victims at Hospital, Checks on Their Treatment and Recovery

Jodhpur News: शेखावत ने जैसलमेर हादसे के घायलों से अस्पताल में की मुलाकात, उपचार संबंधी जानकारी ली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 20 Oct 2025 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जैसलमेर बस दुर्घटना में घायल यात्रियों और उनके परिजनों से मिलकर अस्पताल में उनका हाल-चाल जाना और उपचार संबंधी जानकारी ली।

Jodhpur News: Shekhawat Meets Jaisalmer Accident Victims at Hospital, Checks on Their Treatment and Recovery
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जैसलमेर हादसे के घायलों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रविवार को दिल्ली से जैसलमेर पहुंचे और महात्मा गांधी अस्पताल में बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों और उनके परिजनों से मिले। शेखावत ने बर्न यूनिट का दौरा कर घायलों की स्थिति जानी और उनके उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की।

Trending Videos


मंत्री ने कहा कि उनके लिए यह जानना महत्वपूर्ण था कि सभी घायलों को जन चिकित्सा व्यवस्था से संतोषजनक सेवा मिल रही है या नहीं। उन्होंने परिजनों से विस्तार से बातचीत कर उनकी स्थिति और आवश्यकताओं को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: प्रदेश के 544 मंदिरों में पंचपर्व दीपावली महोत्सव, होंगे भजन, रंगोली और महाआरती के भव्य कार्यक्रम

इसके अलावा शेखावत ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी.एस. जोधा सहित उपस्थित चिकित्सकों के साथ घायलों की रिकवरी पर चर्चा की। मंत्री ने कहा कि हादसे के बाद से वे लगातार जिला प्रशासन से संपर्क में हैं और उपचार व सहायता के सभी संभव प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed