सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Surge in Rail Revenue, Jodhpur Division Earns Over 1,000 Crore from Freight Operations

Jodhpur News: रेल राजस्व में उछाल, जोधपुर मंडल ने माल ढुलाई से की एक हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार

जोधपुर मंडल ने रेल राजस्व के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 2025-26 में अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई आय दर्ज कर मंडल ने सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

Jodhpur News: Surge in Rail Revenue, Jodhpur Division Earns Over 1,000 Crore from Freight Operations
जोधपुर रेलवे मंडल ने रचा इतिहास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक माल ढुलाई आय अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडल ने 27 मार्च 2026 तक 1346.90 करोड़ रुपये की आय हासिल करते हुए अपने पिछले रिकॉर्ड 1309.15 करोड़ को पीछे छोड़ दिया।
Trending Videos


मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर मंडल लगातार रेल विकास और राजस्व वृद्धि की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह उपलब्धि रणनीतिक योजना, नवाचार और टीम वर्क का परिणाम है। मंडल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अब तक की सर्वाधिक आय दर्ज की है। इसे रेलवे प्रशासन की मजबूत कार्यशैली और बेहतर संचालन का परिणाम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वित्त वर्ष में मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में कई नई पहल की हैं। मारवाड़ मुंडवा गुड्स शेड से पहली बार लाइम स्टोन लदान शुरू किया गया। 26 मार्च को यहां से जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के लिए 1755 किमी दूर रैक रवाना किया गया, जिससे 1.31 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अलावा पहली बार कंटेनर लदान की शुरुआत भी की गई, जिससे मंडल के कार्यक्षेत्र में विस्तार हुआ है।

जनवरी 2026 में मंडल ने 0.121 मिलियन टन क्लिंकर का सर्वाधिक मासिक लदान किया। वहीं 27 मार्च 2026 तक कुल क्लिंकर लदान 0.965 मिलियन टन तक पहुंच गया, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मंडल ने लंबी दूरी और उच्च राजस्व वाले नए गंतव्यों तक अपनी पहुंच बनाई है, जिससे आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: गुजरात से चला करोड़ों का खजाना: मंडार टोल प्लाजा में पकड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

27 मार्च 2026 तक कुल माल लदान 6.733 मिलियन टन रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 5.93% अधिक है। वहीं मालगाड़ियों की औसत गति में 3.47% सुधार करते हुए 22.95 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल की गई है।

यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर से दिल्ली (सराय रोहिल्ला) के बीच नई वंदे भारत ट्रेन सहित कुल 6 नई ट्रेनें शुरू की गईं। इसके अलावा 32 जोड़ी ट्रेनों को नए ठहराव दिए गए और भीड़ प्रबंधन के लिए 68 विशेष ट्रेनें चलाई गईं।

यात्रियों की सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखते हुए भगत की कोठी-जम्मूतवी और भगत की कोठी-गांधीधाम ट्रेनों के रैक को पारंपरिक आईसीएफ से अत्याधुनिक एलएचबी कोच में बदला गया है। जोधपुर मंडल की यह उपलब्धि सभी विभागों के बेहतर समन्वय और कर्मचारियों के समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed