सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   RBSE 12th Result: Nagaur's Hanuman Giri Scores 99.60%, Jodhpur's Mansi-Ayesha Also Achieve Remarkable Success

RBSE 12th Result: नागौर के हनुमान गिरी ने 99.60% अंक लाकर रचा इतिहास, जोधपुर की मानसी-आयशा ने भी किया कमाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर/जोधपुर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

RBSE 12th Result 2026: नागौर के हनुमान गिरी ने 12वीं विज्ञान संकाय में 99.60 प्रतिशत अंक लाकर अव्वल स्थान हासिल किया है। वहीं, जोधपुर की मानसी ने 99.20% अंक हासिल किए। जबकि आयशा ने 93% अंक लाकर दम दिखा दिया।

RBSE 12th Result: Nagaur's Hanuman Giri Scores 99.60%, Jodhpur's Mansi-Ayesha Also Achieve Remarkable Success
छात्र हनुमान गिरी, छात्राएं आयशा और मानसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित होते ही नागौर जिले के जायल क्षेत्र के बरनेल गांव में खुशी का माहौल बन गया। बरनेल निवासी भोपाल गिरी के पुत्र हनुमान गिरी ने विज्ञान संकाय में 99.60 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल स्थान प्राप्त किया है। हनुमान इंदिरा प्रियदर्शिनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जायल के छात्र हैं।

Trending Videos

 
केमिस्ट्री और मैथ्स में 100 में 100 अंक
हनुमान गिरी की सफलता की विशेष बात यह रही कि उन्होंने केमिस्ट्री और मैथ्स में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा इंग्लिश में भी उन्हें 100 में 100 अंक मिले, जबकि फिजिक्स में 99 और हिंदी में 99 अंक हासिल किए। विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें राज्य स्तर की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें-
 
साधारण परिवार से निकलकर बनाई पहचान
हनुमान के पिता भोपाल गिरी बरनेल गांव में छोटी सी टेलरिंग शॉप चलाते हैं। सामान्य आर्थिक स्थिति के बावजूद हनुमान ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता ने यह साबित किया कि सीमित संसाधन भी दृढ़ संकल्प के सामने बाधा नहीं बनते।
 
गांव और स्कूल में जश्न का माहौल
परिणाम घोषित होने के बाद गांव और स्कूल में जश्न का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने हनुमान को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया। ग्रामीणों ने कहा कि गरीब परिवार से निकलकर इस स्तर की सफलता हासिल करना अन्य युवाओं के लिए उदाहरण है।
 
मेहनत और लक्ष्य पर फोकस को दिया सफलता का श्रेय
हनुमान गिरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि स्पष्ट लक्ष्य और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देकर उन्होंने यह परिणाम हासिल किया।

पढ़ें- RBSE 12th Result: डीडवाना की दीपिका राकावत विज्ञान संकाय में आईं अव्वल, 99.80% अंक हासिल कर रचा इतिहास
 
डॉक्टर या इंजीनियर बनने का लक्ष्य
हनुमान ने कहा कि वह आगे चलकर डॉक्टर या इंजीनियर बनना चाहते हैं। उनके पिता भोपाल गिरी ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। शिक्षकों ने भी उन्हें अनुशासित और मेहनती छात्र बताते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की।
 
जोधपुर की मानसी-आयशा ने लहराया परचम
इधर, जोधपुर की बालिका मानसी जांगीड़ ने 12वीं में 99.20% हासिल करके जोधपुर का नाम रोशन किया है। मानसी जांगीड़ ने इस सफलता के पीछे अपने माता-पिता और गुरुजनों का सहयोग बताया। उन्होंने कहा कि दिन-रात मेहनत करने के बाद इस सफलता को हासिल किया है। आने वाले समय में वह सिविल सर्विस में जाना चाहती है। वहीं, आयशा ने 93% अंक लाकर सफलता हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed