फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Ambulance Crashes Into Bridge Pit, Critically Injured Patient Dies En Route

नागौर में ‘मौत का ओवरब्रिज’: गोली से घायल युवक को ले जा रही एंबुलेंस गड्ढे में पलटी, मौत

Fri, 07 Aug 2026 07:53 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 07:53 PM IST
सार

Rajasthan News: नागौर के खींवसर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास गहरे गड्ढे में एंबुलेंस पलटने से गोली से घायल युवक की मौत हो गई। एंबुलेंस में सवार तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Ambulance Crashes Into Bridge Pit, Critically Injured Patient Dies En Route
गड्ढे में गिरी हुई एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर जिले के सदर थाना इलाके में शुक्रवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। गोली लगने से गंभीर घायल युवक को जोधपुर ले जा रही एंबुलेंस पद्मसर चौराहे के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नजदीक गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में गोली से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस चालक समेत तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


दोस्त के हाथ से चली गोली, फिर रास्ते में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के नागौर के सदर थाना क्षेत्र में आपसी मजाक के दौरान देशी कट्टे से अचानक गोली चल गई। गोली बिहार के मधेपुरा जिले के श्रीनगर निवासी रामकुमार मंडल उर्फ रामदास के सीने को चीरती हुई पीछे से निकल गई। घटना के बाद उसका दोस्त, जोधपुर जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र के नांदिया खुर्द निवासी महिपाल विश्नोई मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


दोस्तों के बीच मजाक के दौरान अचानक चल गई गोली
बताया जा रहा है कि मृतक और गोली चलाने वाला युवक दोनों आपस में दोस्त थे। पहले रामकुमार ने अपने होटल पर दोस्त को खाना खिलाया। इसके बाद आरोपी, जो शराब कारोबारी बताया जा रहा है, ने चाय बनाने के लिए कहा। जैसे ही रामकुमार चाय बनाने लगा, महिपाल ने उसे देशी कट्टा दिखाया। इसी दौरान अचानक गोली चल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागौर से जोधपुर रेफर किया गया था घायल युवक
गोली लगने के बाद होटल मालिक रामकुमार को उसके साथी और अन्य लोग नागौर के राजकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।

सड़क पर अचानक गाय आई और गड्ढे में जा गिरी एंबुलेंस
एंबुलेंस घायल रामकुमार को लेकर जोधपुर जा रही थी। इसी दौरान खींवसर के पद्मसर चौराहे के पास अचानक सड़क पर गाय आ गई। इससे एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। इसके बाद एंबुलेंस पलट गई।

घायल ने मौके पर तोड़ा दम
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस में सवार गंभीर घायल रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस चालक समेत तीन अन्य लोगों को चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को नागौर रेफर किया गया।

'इलाज के लिए ले जाते समय हुआ हादसा'
कार्यकारी जिला पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी ने बताया कि युवक गोली लगने से घायल हुआ था और उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया था। खींवसर के पद्मसर चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ढाई साल से निर्माणाधीन ओवरब्रिज, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद निर्माणाधीन ओवरब्रिज और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज का निर्माण लंबे समय से चल रहा है। ऐसे में निर्माण स्थल के पास खुले गड्ढे और यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


यह भी पढ़ें: छात्रसंघ चुनाव की मांग पर एबीवीपी का हंगामा, PG कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला; पुलिस से धक्का-मुक्की

गंभीर मरीज को ले जा रही थी एंबुलेंस
यह घटना ऐसे समय हुई, जब एक गंभीर मरीज को जल्द से जल्द बेहतर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। अब सवाल उठ रहा है कि निर्माणाधीन सड़क और पुल के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं थे। खींवसर क्षेत्र में हुए इस हादसे ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed