फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Didwana-Kuchaman News: Over 10 Injured, Including Two Women, in Violent Family Clash Over Ancestral Land

Didwana-Kuchaman News: पुश्तैनी जमीन को लेकर एक ही परिवार में खूनी भिड़ंत, दो महिलाओं समेत 10 से अधिक घायल

Sun, 02 Aug 2026 03:55 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना-कुचामन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना-कुचामन Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 03:55 PM IST
सार

जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते झगड़े के दौरान लाठी-भाटा और कुल्हाड़ी चलने लगी, जिसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Didwana-Kuchaman News: Over 10 Injured, Including Two Women, in Violent Family Clash Over Ancestral Land
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन थाना क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन के विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। आसपुरा रोड स्थित एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच लाठी-भाटा और कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में दो महिलाओं और एक किशोर सहित 10 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल कुचामन के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कुचामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


कुचामन थाने के एएसआई शिव भगवान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। रविवार को एक बार फिर जमीन को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-भाटा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीएम भजनलाल शर्मा संवाद: गांव में सुबह की सैर के दौरान जाना हाल, आज देंगे 300 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में एक पक्ष के आसपुरा रोड निवासी जमना देवी (60), पप्पूराम (24), सुनीता (23), जगदीश प्रसाद (21) और पन्नाराम (70) शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के नेखवालों की ढाणी, उगरपुरा निवासी प्रभुदयाल (56), रामेश्वरराम (45), बिमला देवी (38), रविराज (15), धन्नी देवी (65) और मोनू (19) घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed