{"_id":"6a73475808fb278fd105c62e","slug":"nagaur-police-seize-58-lakh-smack-in-major-drug-bust-nagaur-news-c-1-1-noi1346-4579730-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन: लाखों की स्मैक और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, खुफिया सूचना के तहत पुलिस की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन: लाखों की स्मैक और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, खुफिया सूचना के तहत पुलिस की कार्रवाई
Wed, 05 Aug 2026 08:43 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:43 PM IST
सार
नागौर में 'ऑपरेशन नशा मुक्त' के तहत कोतवाली पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ली मोहल्ले से 292 ग्राम स्मैक और 8 हजार रुपये नकद बरामद किए। 58.50 लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ आरोपी हेमसिंह उर्फ हेमराज को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर' अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बड़ली मोहल्ले से 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 292 ग्राम अवैध स्मैक और 8 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 58.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक जतिन जैन (आईपीएस) के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। कोतवाली थाना प्रभारी नन्दलाल रिणवा के नेतृत्व में थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने 4 अगस्त को बड़ली मोहल्ले में दबिश देकर आरोपी हेमसिंह उर्फ हेमराज (28) पुत्र पुखराज, निवासी बड़ली, नागौर को गिरफ्तार किया।
पढे़ं: कुछ मिनट बाद गूंजी गोली, राजस्थान पुलिस ने कैसे खो दिया जांबाज अफसर?
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 292 ग्राम अवैध स्मैक तथा उसकी बिक्री से प्राप्त 8 हजार रुपये नकद जब्त किए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह स्मैक कहां से लाता था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।
कोतवाली थाना प्रभारी नन्दलाल रिणवा ने बताया कि 'ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर' के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि जिले में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।