{"_id":"6a757095e7e289a1790071a6","slug":"nagaur-news-hotel-worker-shot-after-tea-dispute-dies-as-ambulance-overturns-on-way-to-hospital-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: चाय कड़क नहीं बनी तो बरसाईं गोलियां, फायरिंग में घायल होटल कर्मचारी की एंबुलेंस पलटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: चाय कड़क नहीं बनी तो बरसाईं गोलियां, फायरिंग में घायल होटल कर्मचारी की एंबुलेंस पलटने से मौत
Fri, 07 Aug 2026 11:13 AM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:13 AM IST
सार
खरनाल के पास एक होटल में चाय को लेकर हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। फायरिंग में घायल कर्मचारी को जोधपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में एंबुलेंस पलटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरनाल गांव की सरहद पर स्थित होटल में तड़के करीब चार बजे एक छोटी-सी नाराजगी ने खूनी रूप ले लिया। होटल में चाय कड़क न बनने पर नाराज युवकों ने होटल कर्मचारियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से होटल कर्मचारी रामकुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल को तुरंत बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया। एंबुलेंस खींवसर के पद्मसर चौराहे के पास पहुंचते-पहुंचते अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान गंभीर घायल रामकुमार मंडल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को खींवसर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घायल को जोधपुर ले जा रही एंबुलेंस खींवसर में पिछले दो साल से निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास खुले पड़े गड्ढे में जा गिरी। बता दें कि वर्षों से लंबित इस ओवरब्रिज के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों में गुस्सा है कि यह अधूरा निर्माण आखिर कब पूरा होगा?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Udaipur News: दीवार फांदकर घर में घुसे दो पैंथर, पिल्ले को बनाया शिकार, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
घटना के तुरंत बाद नागौर पुलिस ने होटल को पूरी तरह सील कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम और सदर थानाधिकारी किताब चौधरी मौके पर मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। चाय की नाराजगी से शुरू हुई यह वारदात अब हत्या का रूप ले चुकी है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस सतर्क है।