{"_id":"6a753da647fa7e6d5801ba4b","slug":"rajasthan-cabinet-to-meet-ahead-of-monsoon-session-obc-panel-report-likely-on-agenda-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: मानसून सत्र से पहले भजनलाल सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज, OBC आयोग की रिपोर्ट पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: मानसून सत्र से पहले भजनलाल सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज, OBC आयोग की रिपोर्ट पर होगी चर्चा
Fri, 07 Aug 2026 07:37 AM IST
Sourabh Bhatt
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sourabh Bhatt
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:37 AM IST
सार
राजस्थान में मानसून सत्र से पहले आज भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में OBC आयोग की रिपोर्ट कैबिनेट के समक्ष रखी जाएगी। इसके अलावा 20 अगस्त से शुरू होने जा रहे विशेष सत्र में पेश होने वाले बिलों को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होनी है।
विज्ञापन
bhajan lal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में 20 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति के साथ-साथ कई नीतिगत और प्रशासनिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक में राज्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग की रिपोर्ट को मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों से पहले ओबीसी राजनीतिक आरक्षण को लेकर आयोग की रिपोर्ट अहम मानी जा रही है। यदि सरकार इस पर कोई निर्णय लेती है तो स्थानीय निकाय चुनावों की दिशा और समय-सीमा तय होने का रास्ता साफ हो सकता है।
यूसीसी बिल पर भी हो सकती है चर्चा
सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि वह यूसीसी बिल लाएगी। सत्र शुरू होने से पहले सरकार की तरफ से यूसीसी के बिल पर लोगों की राय लेने का काम भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि सत्र छोटी अवधि के लिए होगा। लेकिन निकाय-पंचायत चुनावों में मैसेज देने के लिए संभवत: सरकार इसी सत्र में यूसीसी बिल लाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढें- जयपुर के जर्जर स्कूलों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी पूरी रिपोर्ट; 7 दिन में देना होगा जवाब
विज्ञापन
विधानसभा सत्र की रणनीति पर भी होगा मंथन
सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक में मानसून सत्र के एजेंडे, सरकार की प्राथमिकताओं और सदन में पेश किए जाने वाले प्रमुख विधेयकों पर भी चर्चा होगी। सरकार विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों, विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों की समीक्षा भी कर सकती है। राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि सरकार संवैधानिक परंपराओं के अनुरूप नियमित अंतराल पर विधानसभा का सत्र बुला रही है। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों को मंजूरी तथा जनहित से जुड़े विधेयकों को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
यूसीसी बिल पर भी हो सकती है चर्चा
सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि वह यूसीसी बिल लाएगी। सत्र शुरू होने से पहले सरकार की तरफ से यूसीसी के बिल पर लोगों की राय लेने का काम भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि सत्र छोटी अवधि के लिए होगा। लेकिन निकाय-पंचायत चुनावों में मैसेज देने के लिए संभवत: सरकार इसी सत्र में यूसीसी बिल लाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढें- जयपुर के जर्जर स्कूलों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी पूरी रिपोर्ट; 7 दिन में देना होगा जवाब
रोजगार, निवेश और जनकल्याण पर रहेगा फोकस
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राज्य सरकार समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संकेत दिए कि सरकार निवेश, रोजगार सृजन, कृषि, महिला सुरक्षा और युवा कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है।