{"_id":"6a7546409b26b9eefa0d7f24","slug":"jaipur-three-contract-nurses-climb-water-tank-over-bonus-marks-demand-in-upcoming-recruitment-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जयपुर में फिर तेज हुआ संविदा नर्सिंगकर्मियों का आंदोलन, तीन कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जयपुर में फिर तेज हुआ संविदा नर्सिंगकर्मियों का आंदोलन, तीन कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़े
Fri, 07 Aug 2026 08:17 AM IST
Sourabh Bhatt
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sourabh Bhatt
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:17 AM IST
सार
जयपुर में आगामी नर्सिंग भर्ती में मेरिट के साथ बोनस अंक की मांग को लेकर तीन संविदा नर्सिंगकर्मी पानी की टंकी पर चढ़ गए। सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
संविदा नर्सिंगकर्मी पानी की टंकी पर
- फोटो : screengrab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में संविदा नर्सिंगकर्मियों का आंदोलन एक बार फिर उग्र होता नजर आ रहा है। आगामी नर्सिंग भर्ती में मेरिट के साथ 10, 20 और 30 बोनस अंक देने की मांग को लेकर गुरुवार को तीन संविदा नर्सिंगकर्मी जयपुरिया अस्पताल परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। टंकी पर चढ़ने वालों में बिमल शर्मा, रॉबिन शर्मा और आशा मीणा शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से संविदा सेवाओं का उचित मूल्यांकन करते हुए भर्ती प्रक्रिया में बोनस अंक का प्रावधान करने की मांग की। उनका कहना है कि वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत संविदा नर्सिंगकर्मियों को नियमित भर्ती में अनुभव का लाभ मिलना चाहिए। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा।
यह भी पढें-जयपुर के जर्जर स्कूलों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी पूरी रिपोर्ट; 7 दिन में देना होगा जवाब
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में संविदा नर्सिंगकर्मी अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, जबकि प्रशासन प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें टंकी से सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहा है।