हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश: खाटूश्यामजी दर्शन के बहाने बुलाया, फिर किया किडनैप; पुलिस ने कारोबारी को बचाया
जयपुर पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाकर व्यवसायी का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर व्यवसायी को सकुशल मुक्त कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाकर एक व्यवसायी का अपहरण कर उससे पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत व्यवसायी को सकुशल मुक्त करा लिया।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश बाई उर्फ अनुष्का मीना उर्फ छोटी (28), पत्नी खुशीराज मीना, निवासी मामचारी (करौली), अशोक मीना उर्फ डीलर (23), निवासी मण्डरायल (करौली), रजनेश मीना उर्फ लालू (25), निवासी वजीरपुर (सवाई माधोपुर), हाल निवासी नंदपुरी अंडरपास (मालवीय नगर), राजेंद्र कुमार मीना उर्फ आशीष मीना (30), निवासी रामनगरिया (जगतपुरा) और मोनू मीना (21), निवासी मण्डरायल (करौली) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, सोडाला निवासी एक युवक ने 23 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 22 जुलाई की रात करीब 10 बजे उसके पिता खाटूश्यामजी के दर्शन करने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन से अज्ञात लोगों ने कॉल कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। आरोपियों ने व्यवसायी को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी।
पढे़ं: सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर टकराव, ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
जांच में क्या सामने आया?
जांच में सामने आया कि पूरी वारदात हनीट्रैप की साजिश के तहत रची गई थी। गिरोह की युवती व्यवसायी की दुकान पर खरीदारी के बहाने कई बार पहुंची और उससे नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद उसने व्यवसायी को खाटूश्यामजी दर्शन के बहाने अपने साथ चलने के लिए तैयार किया। इसी दौरान गिरोह के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए।
वहां एक आरोपी ने खुद को युवती का पति बताते हुए व्यवसायी को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी और उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने परिवार से पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और 24 जुलाई को कोथून-सवाई माधोपुर हाईवे से व्यवसायी को सकुशल मुक्त करा लिया। मामले में एक युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।