फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   jodhpur rajasthan panchayat election 2026 woman candidate 22 tola gold jewellery nomination

जोधपुर: चुनावी मैदान में सोने का जलवा! 22 तोला गहने पहनकर नामांकन करने पहुंचीं प्रत्याशी, खींचा ध्यान

Wed, 14 Oct 2026 08:55 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 08:55 AM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के लिए नामांकन के अंतिम दिन करीब 22 तोला सोने के आभूषण पहनकर पहुंची एक महिला प्रत्याशी चर्चा का विषय बन गईं। नामांकन स्थल पर उनके पारंपरिक गहनों ने लोगों का ध्यान खींचा और वहां मौजूद प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच उनके सोने को लेकर चर्चा होती रही।

विज्ञापन
jodhpur rajasthan panchayat election 2026 woman candidate 22 tola gold jewellery nomination
22 तोला सोना पहनकर नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के लिए नामांकन के अंतिम दिन एक महिला प्रत्याशी अपने करीब 22 तोला सोने के आभूषणों को लेकर चर्चा में आ गईं। नामांकन दाखिल करने पहुंची महिला प्रत्याशी के पारंपरिक आभूषणों को देखकर वहां मौजूद लोगों की नजरें उन पर टिक गईं। नामांकन स्थल पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ के बीच उनके सोने के गहने आकर्षण का केंद्र बने रहे। आभूषणों को लेकर वहां मौजूद लोगों के बीच काफी चर्चा होती रही।

विज्ञापन

22 तोला सोना पहनकर पहुंचीं महिला प्रत्याशी

पंचायती राज चुनाव में नामांकन दाखिल करने के दौरान महिला प्रत्याशी का पारंपरिक पहनावा और करीब 22 तोला सोने के आभूषण चर्चा का विषय बन गए। राजस्थान में सोने के आभूषणों का पारंपरिक और सांस्कृतिक महत्व रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं विभिन्न अवसरों पर पारंपरिक गहने पहनती हैं। ऐसे में नामांकन के लिए 22 तोला सोना पहनकर पहुंची महिला प्रत्याशी ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

विज्ञापन

जोधपुर में नामांकन का अंतिम दिन, प्रशासन ने किए इंतजाम

पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जोधपुर जिले में नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन था। जिला परिषद के 43 वार्डों के साथ प्रथम चरण में शामिल छह पंचायत समितियों के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक निर्धारित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटी रही। इसी दौरान करीब 22 तोला सोना पहनकर पहुंची महिला प्रत्याशी अपने आभूषणों के कारण लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed