फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Shekhawat and Beniwal Meet Amid Election Campaign Set Aside Differences with Warm Hug

जोधपुर: चुनावी प्रचार के बीच आमने-सामने आए शेखावत-बेनीवाल, मतभेद भुलाकर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को लगाया गले

Wed, 09 Sep 2026 05:51 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Wed, 09 Sep 2026 05:51 PM IST
सार

जोधपुर के मंडोर क्षेत्र में निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और आरएलपी प्रमुख एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल अचानक आमने-सामने आ गए। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया। 

विज्ञापन
Jodhpur Shekhawat and Beniwal Meet Amid Election Campaign Set Aside Differences with Warm Hug
गजेंद्र शेखावत और हनुमान बेनीवाल की हुई मुलाकात - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर के निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दिन जोधपुर के मंडोर क्षेत्र में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का अचानक आमना-सामना हो गया। इस औचक मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं ने राजनीतिक मतभेदों को पीछे छोड़ दिया। दोनों कद्दावर नेता ऐसे गर्मजोशी से गले मिले, जैसे दो मित्र मिल रहे हों।
विज्ञापन


चुनावी प्रचार के दौरान हुई मुलाकात
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल अपनी-अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के सिलसिले में जोधपुर पहुंचे थे। मंडोर क्षेत्र से गुजरते समय दोनों नेता अचानक आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात चंद सेकंड ही चली और इस दौरान गिने-चुने शब्दों का ही आदान-प्रदान हुआ। इस बीच, आरएलपी की एक प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्री शेखावत का अभिवादन किया और उनसे आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  निकाय चुनाव के इतिहास की सबसे बड़ी बाड़ाबंदी की तैयारी, वोटिंग खत्म होते ही होंगे फोन स्विच ऑफ
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासी हलकों में चर्चा का विषय
राजनीतिक हलकों में बेनीवाल और शेखावत को एक-दूसरे का धुर विरोधी माना जाता है। हाल ही में मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित करने के मुद्दे पर संसद में भी दोनों के बीच बहस देखने को मिली थी। हालांकि, चुनावी माहौल के बीच दोनों दिग्गजों की इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है और काफी सुर्खियां बटोर रहा है। गौरतलब है कि सांसद बेनीवाल ने हाल ही में भाजपा की विरोधी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से हाथ मिलाया है। ओवैसी और बेनीवाल की पार्टियां इस निकाय चुनाव में गठबंधन के तहत एक साथ चुनावी मैदान में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed