सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Tragic Road Accident on Pali's Mandia Bypass: Two Dead, One Critically Injured After Car Flips

पाली मंडिया बायपास पर भीषण सड़क हादसा: मवेशी को बचाने की कोशिश में पलटी कार, महिला समेत दो की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पाली शहर के सदर थाना क्षेत्र में मंडिया बायपास पर हुए दर्दनाक हादसे में कार सवार महिला और पुरुष की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मवेशी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

Tragic Road Accident on Pali's Mandia Bypass: Two Dead, One Critically Injured After Car Flips
पाली मंडिया बायपास पर भीषण सड़क हादसा: महिला समेत दो की मौत, एक गंभीर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पाली शहर के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंडिया बायपास पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जोधपुर से पाली की ओर आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और कई बार पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।



मवेशी को बचाने की कोशिश बनी हादसे की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक एक मवेशी कार के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क से नीचे उतर गई और कई पलटियां खा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मची चीख-पुकार
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


एक महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
हादसे में घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। वहीं, दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत बांगड़ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से हादसे की जानकारी ली और घायल महिला की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में चिकित्सकों से चर्चा की।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed