सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Instagram Miracle Reel Scam Jodhpur Student Loses 44000 to Fake Tantrik Over Family Woes

राजस्थान: इंस्टाग्राम पर दिखी ‘पंडित’ की रील बनी मुसीबत, तांत्रिक पूजा के नाम पर छात्र से 44 हजार की ठगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 06:13 PM IST
Instagram Miracle Reel Scam Jodhpur Student Loses 44000 to Fake Tantrik Over Family Woes
सोशल मीडिया पर दिखाई गई कथित तांत्रिक शक्तियों और चमत्कारों के झांसे में आकर एक छात्र 44 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गया। मामला जोधपुर शहर के महामंदिर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक से पारिवारिक समस्याओं के समाधान और तांत्रिक पूजा कराने के नाम पर रकम वसूलने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साथ में पढ़ाई और नौकरी करता था छात्र
पीड़ित छात्र ने बताया कि वह जोधपुर में रहकर पढ़ाई के साथ नौकरी भी करता है। जनवरी 2026 में उसने इंस्टाग्राम पर एक कथित पंडित की रील देखी थी। परिवार में चल रही परेशानियों से परेशान छात्र ने रील में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद उसे पावटा स्थित एक कार्यालय में बुलाया गया।

छात्र का आरोप है कि कार्यालय में मौजूद व्यक्ति ने खुद को तांत्रिक और ज्योतिष विशेषज्ञ बताते हुए परिवार की समस्याओं का हवाला दिया। उसने दावा किया कि विशेष हवन और पूजा कराने से सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इसके लिए आरोपी ने 16 हजार रुपये की मांग की। भरोसा कर छात्र ने मार्च 2026 में फोनपे के जरिए यह राशि ट्रांसफर कर दी। कुछ समय बाद आरोपी ने फिर संपर्क किया और कहा कि परिवार पर किसी ने तांत्रिक क्रिया करवाई हुई है। उसने उज्जैन में विशेष पूजा कराने की बात कहते हुए 28 हजार रुपये और मांगे। साथ ही यह भी कहा कि यदि पूजा नहीं करवाई गई तो परिवार के सदस्यों की जान को खतरा हो सकता है। डर और चिंता के चलते छात्र ने यह रकम भी भेज दी।

पीड़ित के अनुसार अप्रैल में आरोपी ने उसे दोबारा कार्यालय बुलाया और मध्य प्रदेश में एक और विशेष पूजा कराने के लिए 80 हजार रुपये तथा पांच ग्राम सोने का पेंडेंट मांगा। आरोपी ने दावा किया कि पूजा के दौरान सोने का विसर्जन कर दिया जाएगा और इसके बाद परिवार की सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें-  कोर्ट का बड़ा एक्शन: MP के दो थाना प्रभारी सहित 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने के आदेश, विभाग में हड़कंप

परिणाम नहीं मिलने पर छात्र को संदेह हुआ
बार-बार पैसों की मांग और कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने पर छात्र को संदेह हुआ। उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन रकम लौटाने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद छात्र ने न्यायालय की शरण ली और कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कराया गया। महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पर धार्मिक और तांत्रिक उपायों का झांसा देकर छात्र से रुपये ऐंठने का आरोप है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जालंधर शोरूम फायरिंग केस में एक आरोपी गिरफ्तार

14 Jun 2026

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शनियों को देखा

14 Jun 2026

शिक्षा विभाग के नियमों की अनदेखी करने पर स्कूलों पर गाज

14 Jun 2026

Mandi: मान सिंह ठाकुर बोले- 24 जून तक मांगें नहीं मानीं तो होगा चक्का जाम

14 Jun 2026

VIDEO : 1090 चौराहे लोहिया पथ के किनारे लगे 35 पेड़ काटे गए, बाद में लगाए गए 450 पौधे भी हटा दिए गए

14 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO : हिंदी और संस्कृत के सवालों में उलझे परीक्षार्थी, प्रवक्ता गवर्नमेंट इंटर कॉलेज की प्री परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी

14 Jun 2026

एएमयू में योगाभ्यास शुरू, 21 जून को होगा सामूहिक योग

14 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बताया रक्तदान का महत्व

14 Jun 2026

VIDEO : ओमैक्स रेजिडेंसी पर सार्वजनिक सड़क और नाले पर कब्जे का आरोप, स्थानीय निवासियों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी

14 Jun 2026

VIDEO : योगदा सत्संग केंद्र में भजन कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रवचन देते ईश्वरानंद

14 Jun 2026

VIDEO : केजीएमयू में अमर उजाला फाउंडेशन और नोबेलरी सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

14 Jun 2026

VIDEO : रक्त दान महादान, दूसरों का जीवन बचाने के लिए किया रक्तदान

14 Jun 2026

वेतन को लेकर कर्मचारियों का हंगामा, कंपनी परिसर में पुलिस तैनात

14 Jun 2026

विश्व रक्तदाता दिवस: रक्तदान को आगे आये छात्र, बोले- शरीर रहता है फिट

14 Jun 2026

Bhind News: एसपी ऑफिस के पीछे चल रही थी अवैध कट्टा फैक्ट्री, गानों की आवाज में पिता-पुत्र बनाते थे हथियार

14 Jun 2026

Kathua: कठुआ में 'अमर उजाला भविष्य ज्योति' का आयोजन, छात्रों को मिला सफलता का मंत्र

14 Jun 2026

Sirmour: प्रेमनगर स्कूल में चार लाख रुपये से होगी कमरों की मरम्मत

14 Jun 2026

गोलियों से गूंजा धर्मनगरी का गांधी नगर, रंजिश का माना जा रहा मामला; नाले में फंसी गाड़ी छोड़कर बदमाश फरार

14 Jun 2026

VIDEO: एसी रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग, कंप्रेसर फटने से दहशत में आए लोग

14 Jun 2026

दो युवकों पर सरेआम फायरिंग के बाद तनाव, एक की गर्दन में गोली लगने से माैत, दूसरे की हालत गंभीर

14 Jun 2026

महिला टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की पाकिस्तान पर जीत के लिए मां गंगा की उतारी आरती, VIDEO

14 Jun 2026

काशी में पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन शरबत वितरण; VIDEO

14 Jun 2026

अमर उजाला के 'एक प्याला-एक पक्षी' के बारे में श्रीमद्भावत कथा व्यास गौरव कृष्ण महाराज बोले यह

14 Jun 2026

शिव भजनों पर झूमा जालंधर,गायक हंसराज रघुवंशी ने बांधा समां, अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने की शिरकत

14 Jun 2026

अमेठी: महिला को बंधक बनाकर लूट का 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो साथी पहले ही जा चुके हैं जेल

14 Jun 2026

लखनऊ: योग दिवस की तैयारियां शुरू, जनेश्वर मिश्र पार्क में हुआ योगाभ्यास

14 Jun 2026

VIDEO: बरेली में फर्जी फर्म बनाकर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

14 Jun 2026

Balod News: दल्लीराजहरा के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं दो महिला चोर

14 Jun 2026

अमर उजाला फाउंडेशन: जिला अस्पताल, BRD और एम्स में एक साथ रक्तदाता कैंप, पहुंच रहे लोग

14 Jun 2026

जगदलपुर: एनएच-30 में टैंकर व ट्रक की टक्कर, ड्राइवर घायल, पुलिस-ग्रामीणों ने खुलवाया जाम

14 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed