{"_id":"6a2e511b009569f73c028d33","slug":"video-mandi-hrtc-employees-warn-statewide-chakka-jam-if-demands-not-met-by-june-24-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मान सिंह ठाकुर बोले- 24 जून तक मांगें नहीं मानीं तो होगा चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मान सिंह ठाकुर बोले- 24 जून तक मांगें नहीं मानीं तो होगा चक्का जाम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:28 PM IST
एचआरटीसी कर्मचारियों की लंबित वित्तीय मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत रविवार को एचआरटीसी धर्मपुर इकाई में छठे दिन भी गेट मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें चालक यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर तथा कंडक्टर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष प्रीत महेंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया और संघर्ष को अंतिम परिणाम तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए चालक यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 जून तक कर्मचारियों की लंबित मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 25 जून को प्रदेशभर में चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि कर्मचारियों के वित्तीय देय वर्षों से लंबित पड़े हैं। ऐसे में कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने गेट मीटिंग के दौरान एक स्वर में लंबित महंगाई भत्ता (डीए), ओटीए, एनओए, वर्ष 2016 के वेतन आयोग के बकाया एरियर तथा अन्य वित्तीय देयों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कंडक्टर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष प्रीत महेंद्र ने कहा कि कर्मचारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारी अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए एक मंच पर एकजुट हैं और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि 9 जून से 23 जून तक प्रदेशभर में गेट मीटिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में धर्मपुर इकाई के कर्मचारियों ने भी संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया तथा सरकार व प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 25 जून को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाया जाएगा। इस अवसर पर मंडी डिवीजन चालक यूनियन के प्रधान कमलेश कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, टेक्नीशियन यूनियन के राकेश कुमार, श्याम लाल सोठा, संतोष कुमार, राकेश कुमार, विपन कुमार सहित बड़ी संख्या में चालक, परिचालक एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।