{"_id":"6a2e5055d7e3f613ce046201","slug":"video-employees-create-a-ruckus-over-wages-police-deployed-at-company-premises-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"वेतन को लेकर कर्मचारियों का हंगामा, कंपनी परिसर में पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन को लेकर कर्मचारियों का हंगामा, कंपनी परिसर में पुलिस तैनात
गुरुग्राम के फर्रुखनगर-झज्जर रोड स्थित आल कार्गो एफसी कंपनी में वेतन को लेकर कर्मचारियों ने रविवार को जमकर हंगामा कर दिया। कर्मचारी वेतन को लेकर प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार की घोषित वेतन दिया जाए। स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को कंपनी परिसर और आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन से बातचीत की तथा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रखा गया है। मामले के संबंध में कंपनी प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।