{"_id":"6a2e45ea8fa76117500c6371","slug":"video-sharbat-distribution-in-kashi-on-last-day-of-purushottam-maas-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी में पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन शरबत वितरण; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन शरबत वितरण; VIDEO
दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान की ओर से पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन 14 जून 2026 (रविवार) को सुबह 9 बजे जनसेवा एवं धर्मार्थ कार्यों के अंतर्गत शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं आमजन को शरबत वितरित कर भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
मुख्य अतिथि डाॅ. आशा दूबे ने कहा कि पुरुषोत्तम मास जैसे पावन अवसर पर हम शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। भीषण गर्मी में राहगीरों, श्रद्धालुओं और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना हमारा नैतिक दायित्व है। दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान यह काम काफी सराहनीय है। भारतीय संस्कृति हमें परोपकार और जनसेवा का संदेश देती है, उसी भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में संस्थान की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने बताया कि सेवा और परोपकार भारतीय संस्कृति की मूल भावना है। पुरुषोत्तम मास जैसे पावन अवसर पर जरूरतमंदों, श्रद्धालुओं और राहगीरों की सेवा करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिससे समाज में सहयोग, मानवता और सेवा भाव को बढ़ावा मिले।
संतोषी शुक्ला ने कहा कि दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान लगातार सामाजिक, धार्मिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। संस्था का प्रयास है कि समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़कर सकारात्मक संदेश दिया जाए। उन्होंने सभी नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।