सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VIDEO : ओमैक्स रेजिडेंसी पर सार्वजनिक सड़क और नाले पर कब्जे का आरोप, स्थानीय निवासियों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी

VIDEO : ओमैक्स रेजिडेंसी पर सार्वजनिक सड़क और नाले पर कब्जे का आरोप, स्थानीय निवासियों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:25 PM IST
VIDEO : ओमैक्स रेजिडेंसी पर सार्वजनिक सड़क और नाले पर कब्जे का आरोप, स्थानीय निवासियों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी
सुल्तानपुर रोड स्थित ओमैक्स रेजिडेंसी आर-1 द्वारा कथित रूप से तथ्यों को छिपाकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से मानचित्र स्वीकृत कराने तथा सार्वजनिक 60 फीट चौड़ी सड़क एवं नाले पर अतिक्रमण किए जाने के विरोध में सरस्वतीपुरम, लल्लन सिंह नगर, आदर्श नगर, सरसवां और अर्जुनगंज के स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सुल्तानपुर रोड से ओमैक्स रेजिडेंसी आर-1 होते हुए ईमार क्षेत्र तक जाने वाली 60 फीट चौड़ी सार्वजनिक सड़क और नाले का निर्माण पूर्व में एलडीए द्वारा कराया गया था। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत वर्ष 2017 में प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सड़क एलडीए द्वारा लगभग 1.43 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कराई गई थी। निवासियों का कहना है कि संबंधित सड़क का खसरा संख्या 497 (प) में दर्ज है, जबकि ओमैक्स रेजिडेंसी के बैनामे में खसरा संख्या 497 (स) अंकित है। इसके बावजूद कथित रूप से गलत तथ्यों के आधार पर स्वीकृत मानचित्र में केवल खसरा संख्या 497 दर्शाकर अधिकारियों को गुमराह किया गया और सार्वजनिक मार्ग पर कब्जे का प्रयास किया गया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस मामले को लेकर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी समय-समय पर शासन और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है। विधायक राजेश्वर सिंह ने वर्ष 2023 में प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की थी। निरीक्षण रिपोर्ट में सड़क और नाले को क्षतिग्रस्त पाए जाने तथा अतिक्रमण की आशंका जताई गई थी। इसके अलावा विधायक पंकज मलिक, मंत्री धर्मपाल सिंह, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, विधायक जय देवी तथा मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा भी सड़क, नाले और कथित अतिक्रमण के संबंध में पत्राचार एवं शिकायतें की गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बावजूद एलडीए के स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। निवासियों का कहना है कि सड़क और नाले के पुनर्निर्माण के लिए उनका संघर्ष वर्ष 2014 से जारी है, लेकिन अब भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने मांग की है कि ओमैक्स रेजिडेंसी के पक्ष में स्वीकृत मानचित्र की निष्पक्ष जांच कर उसे निरस्त किया जाए, सार्वजनिक सड़क एवं नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क और नाले का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और कंपनी की होगी। उन्होंने जनहित में तत्काल हस्तक्षेप कर सार्वजनिक मार्ग को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bageshwar: अनियंत्रित होकर 25 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटे समेत चार लोग घायल

14 Jun 2026

VIDEO: कांग्रेसियों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का पुतला फूंका

14 Jun 2026

VIDEO: गौलापार स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने रखी राय

14 Jun 2026

VIDEO: फर्जी लाइसेंस पर शस्त्र खरीदने के दो और आरोपी दबोचे

VIDEO: हल्द्वानी-काठगोदाम से नहीं चली शटल सेवा, जाम से जूझे लोग

14 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: सबमर्सिबल के विवाद में पार्षद के पति को पीटा, छह पर रिपोर्ट

14 Jun 2026

तेज रफ्तार पिकअप ने तोड़ा बिजली का पोल, चालक फरार; VIDEO

14 Jun 2026
विज्ञापन

जाैनपुर में धूल भरी आंधी के बाद शुरू हुई बारिश, VIDEO

14 Jun 2026

बजाज कंपनी के नाम पर 2.5 करोड़ की साइबर ठगी, गैंग का सरगना गिरफ्तार; VIDEO

14 Jun 2026

सपा विधायकों ने एफआईआर दर्ज कराने वाले अधिवक्ता का किया सम्मान

13 Jun 2026

IMA से पहली बार महिला कैडेट्स पासआउट, राष्ट्रपति बोलीं- महिला नेतृत्व वाले विकास का प्रतीक

13 Jun 2026

आईएमए पीओपी: भव्य परेड में कदमताल करते आगे बढ़े जेंटलमैन कैडेट्स

13 Jun 2026

राष्ट्रपति मुर्मू की मौजूदगी में अंतिम पग पार सेना का हिस्सा बने 515 कैडेट

13 Jun 2026

आईएमए पीओपी: राष्ट्रपति ने किया परेड का निरीक्षण

13 Jun 2026

आईएमए पीओपी: नए सैन्य अधिकारी पीपिंग सेरेमनी में पहुंचे

13 Jun 2026

कानपुर: बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी, घरों के अंदर घुसा पानी

13 Jun 2026

एक साथ सेना में अधिकारी बने महाराष्ट्र दो भाई

13 Jun 2026

घाटमपुर: वसूली की शिकायत पर विधायक ने खाद्य निरीक्षक को फटकारा

13 Jun 2026

अलीगढ़ के तालानगरी पहुंची शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की 'गविष्टि गो-रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा', बोले यह

13 Jun 2026

असम विमान हादसे में टप्पल का लाल शहीद, सार्जेन्ट जितेंद्र शर्मा की याद में हर आंख हुई नम

13 Jun 2026

Meerut: मुस्लिम समाज के बीच पहुंचे संगीत सोम, सपा पर साधा निशाना, कहा- मुस्लिम बच्चों को हमने किया सम्मानित

13 Jun 2026

Meerut: नौचंदी मेले में पहुंचे लोगों ने लिया झूलों का आनंद

13 Jun 2026

Meerut: विश्व रक्तदाता दिवस समारोह पर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

13 Jun 2026

Meerut: तेज़ रफ्तार कार सवार महिला ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, पैर टूटा

13 Jun 2026

Meerut: तेज़ रफ्तार कार सवार ई-रिक्शा में टक्कर मारकर फरार, पलटने से सवार पुलिसकर्मी और चालक घायल

13 Jun 2026

Meerut: जैन मिलन सिद्धार्थ द्वारा आयोजित किया गया जैन शिक्षण शिविर

13 Jun 2026

Meerut: बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता में माहेश्वरी मित्र मंडल के सदस्य ने खूब लगाए छक्के-चौके, झटकाए विकेट

13 Jun 2026

Meerut: एमएलसी और भाजपा नेताओं ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

13 Jun 2026

Meerut: आरजी कॉलेज के पास बन रहे नाले का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर और कैंट विधायक, मिली कई खामियां

13 Jun 2026

Meerut: कंफेक्शनरी की दुकान में निकला 7 फुट लंबा अजगर, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

13 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed