{"_id":"6a2e46f0bee1f6d2110679e8","slug":"video-fire-breaks-out-at-an-ac-repair-shop-in-kosikalan-in-mathura-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसी रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग, कंप्रेसर फटने से दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसी रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग, कंप्रेसर फटने से दहशत में आए लोग
मथुरा के कोसीकलां में पुरानी जीटी रोड पर इंडियन बैंक के समीप रविवार की सुबह एसी रिपेयरिंग की दुकान में आग लग गई। पलभर में दुकान आग का गोला बन गई। सूचना पर दो दमकलें पहुंचीं। आग बुझाते समय एसी, फ्रिज के कंप्रेसर फटने से अफरातफरी मच गई। एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग शाॅर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। आग से हुई क्षति का आकंलन किया जा रहा है। दिल्ली गेट निवासी मोहम्म्द आरिफ की एवन एसी रिपेयरिंग सर्विस के नाम से दुकान है। रविवार सुबह 5 बजे लोगों ने दुकान से लपटें निकलती देखीं। कुछ देर बाद धमाके होने लगे। इससे दहशत फैल गई। जानकारी होने पर दुकान मालिक पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अग्निशमन कर्मी आग बुझाने के प्रयास में लगे थे। तभी दुकान में रखे एसी, फ्रिज के कंप्रेसर तरह फटने लगे। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग से पूरी दुकान जल गई। उसमें एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन रिपेयरिंग के सामान से लेकर पार्ट्स तक रखे थे। दुकान मालिक ने लाखों के नुकसान की बात कही। अग्निशमन अधिकारी आलोक कुमार का कहना था कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।