{"_id":"6a2e23f7901a325b250dd450","slug":"tanker-and-truck-collide-on-nh-30-driver-injured-police-and-villagers-clear-the-traffic-jam-bastar-news-c-1-1-noi1494-4392740-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: एनएच-30 में टैंकर व ट्रक की टक्कर, ड्राइवर घायल, पुलिस-ग्रामीणों ने खुलवाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: एनएच-30 में टैंकर व ट्रक की टक्कर, ड्राइवर घायल, पुलिस-ग्रामीणों ने खुलवाया जाम
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 11:12 AM IST
Link Copied
जगदलपुर में नेशनल हाईवे 30 में रविवार की सुबह कोसा सेंटर के सामने 5 बजे तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में टैंकर व ट्रक का ड्राइवर दोनों ही घायल हो गये। इस घटना से मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीणों की मदद से लगे जाम को घंटो की मशक्कत के बाद खुलवाया गया। वहीं, सूचना मिलते ही डायल 112 और बस्तर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल ड्राइवर को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। हादसे के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाकर सड़क को बहाल किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था, जबकि टैंकर रायपुर की ओर से जगदलपुर की ओर आ रहा था। बस्तर के कोसा सेंटर के पास जैसे ही दोनों गाड़िया आई, अचानक से दोनों वाहन चालकों के नियंत्रण बिगड़ गया और आमने सामने भिड़त हो गई। इस घटना में ट्रक चालक फस गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सुचना दिया। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा वही सड़क के बीचो-बीच खड़ी ट्रक व टैंकर को बड़ी मशक्कत के बाद हाइवे से हटाया गया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक मार्ग जाम रहा।घायलों को अस्पताल पहुँचाने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।