फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mayor Sanjay Pandey remained in the city amidst the rain and inspected waterlogged areas.

Jagdalpur: लगातार बारिश के बीच महापौर संजय पांडे ने वार्डों का किया निरीक्षण, जल निकासी के दिए निर्देश

Thu, 30 Jul 2026 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 05:07 PM IST
सार

जगदलपुर में लगातार बारिश के बीच महापौर संजय पांडे ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। सुंदरलाल शर्मा वार्ड में जेसीबी से नालियां साफ कराईं और अधिकारियों को तत्काल जल निकासी व राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Mayor Sanjay Pandey remained in the city amidst the rain and inspected waterlogged areas.
वार्डो का निरीक्षण करते महापौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर शहर में बुधवार से लगातार हो रही बारिश के बीच महापौर संजय पांडे दिनभर से देर रात तक विभिन्न वार्डों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लेते रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर अधिकारियों को तत्काल राहत एवं जल निकासी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुंदरलाल शर्मा वार्ड में जलभराव की गंभीर स्थिति सामने आने पर महापौर ने मौके पर ही जेसीबी मशीन बुलवाकर नालियों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था कराई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान किसी भी वार्ड से जलभराव की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन


पढें: सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात, बस्तर के सड़क नेटवर्क के विस्तार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर संजय पांडे ने कहा कि नगरवासियों की सुविधा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश के मौसम में जलभराव, नालियों की रुकावट और अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम का अमला लगातार सक्रिय है। उन्होंने बताया कि निगम की टीमें शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत कार्य किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा तथा सफाई अमला भी मौजूद रहा और राहत कार्यों की निगरानी करता रहा।

महापौर ने नागरिकों से अपील की कि जलभराव या अन्य समस्याओं की सूचना तत्काल नगर निगम को दें, ताकि समय रहते उनका निराकरण किया जा सके। नगर निगम ने आश्वस्त किया है कि बारिश के दौरान शहर में जनजीवन सामान्य बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed