{"_id":"6a2e45ed61863e8ff20c3890","slug":"video-aarti-performed-for-mother-ganga-celebrate-india-victory-over-pakistan-in-women-t20-world-cup-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की पाकिस्तान पर जीत के लिए मां गंगा की उतारी आरती, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की पाकिस्तान पर जीत के लिए मां गंगा की उतारी आरती, VIDEO
रोजाना गंगा स्वच्छता को प्रेरित करती नमामि गंगे टीम ने रविवार को काशी के पौराणिक दशाश्वमेध घाट पर महिला टी-20 विश्व कप क्रिकेट में पाकिस्तान टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए आरती उतारकर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद मांगा। वहीं ,भारत माता की तस्वीर, क्रिकेट किट, बैट, बाल लेकर राष्ट्रध्वज के साथ नमामि गंगे टीम ने गंगा द्वार से पाकिस्तान पर भारतीय टीम की जीत का शंखनाद कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा के गगन भेदी उद्घोष से दशाश्वमेध घाट का परिसर गूंज उठा। नमामि गंगे के सदस्यों के साथ सैकड़ों माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की। राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट भारतीयों का प्रिय खेल है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने उम्दा खेल से विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। रविवार को इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को हराकर आगे बढ़े इसके लिए हमने मां गंगा और बाबा विश्वनाथ की आरती उतार कर आशीर्वाद मांगा है। वहीं, 140 करोड़ भारतीयों की आशा और निगाहें भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर है। भारतीय क्रिकेट टीम विजेता हो, देवाधिदेव महादेव और मां गंगा से आशीर्वाद की कामना है। इस अवसर पर महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, शंकर द्विवेदी, हनुमान प्रसाद, कन्हैया तिवारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।