सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Kangana Ranaut visits Ganesh Temple as Modi government completes 12 years, seeks blessings for PM

Jodhpur: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गणेश मंदिर पहुंचीं कंगना रनौत, प्रधानमंत्री के लिए मांगा आशीर्वाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कंगना रनौत जोधपुर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की और देश में मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया।

Jodhpur: Kangana Ranaut visits Ganesh Temple as Modi government completes 12 years, seeks blessings for PM
कंगना रनौत ने रातानाड़ा के गणेश मंदिर में की पूजा अर्चना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जोधपुर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने रातानाडा स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सफल नेतृत्व के लिए प्रार्थना की।





मंदिर पहुंचीं कंगना रनौत गुजराती पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं। उन्होंने भगवान गणेश को पुष्प अर्पित किए, नारियल चढ़ाया और विशेष पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे ईश्वर का आभार व्यक्त करने और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना करने यहां आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में देश में स्थिर और मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार सफलता मिलती रही है और आगे भी मिलती रहे, इसी कामना के साथ उन्होंने भगवान गणेश से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि देश और विदेश में कई चुनौतियां हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करना जरूरी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajsamand News: प्री-वेडिंग शूट बना आखिरी सफर, मंगेतर के सामने झील में डूबा युवक; शादी से पहले पसरा मातम

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर पूछे गए सवाल पर कंगना ने कहा कि जो कार्य कांग्रेस अपने लंबे शासनकाल में नहीं कर पाई, वह केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में आधारभूत संरचना, अर्थव्यवस्था और विभिन्न विकास योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कंगना ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान और प्रभाव लगातार बढ़ा है।

भारत की विदेश नीति और वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव को लेकर कंगना ने कहा कि आज दुनिया के कई बड़े नेता भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं। उनके अनुसार प्रधानमंत्री की कूटनीतिक रणनीति और वैश्विक स्तर पर सक्रिय भूमिका ने भारत की प्रतिष्ठा को मजबूत किया है।

कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और आने वाले वर्षों में भी देश विकास की इसी गति से आगे बढ़ेगा। मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed