UP: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राज्यमंत्री ने लगाए जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे, सामने आया वीडियो
एएमयू में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे लगाए। उनके बाद वहां बैठे लोगों ने भी जय श्री राम कहा। जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारों से कैनेडी हॉल गूंज गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एएमयू के कैनेडी हॉल में जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे लगाए। वहां उपस्थित लोगों ने भी उत्साहपूर्वक उनके साथ नारे लगाए।
उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कैनेडी हॉल में औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में था। राज्य सरकार में मुख्यमंत्री के नौ वर्ष का कार्यकाल भी पूर्ण हुआ था। इन दोनों महत्वपूर्ण उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए यह गोष्ठी रखी गई थी।
राज्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के संग्रहालय और मौलाना आजाद पुस्तकालय का भ्रमण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के प्रयासों की प्रशंसा की। दिनेश प्रताप सिंह ने इस कार्य को बेहद प्रशंसनीय बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। संग्रहालय में उन्होंने गौतम बुद्ध की प्राचीन प्रतिमा सहित कई दुर्लभ ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.