{"_id":"6a2bed44c3a6761ceb0d8184","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-convocation-ceremony-preparations-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: दीक्षांत समारोह 6 जुलाई को, राजभवन से मिली मंजूरी, राज्यपाल आनंदीबेन करेंगी शिरकत, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: दीक्षांत समारोह 6 जुलाई को, राजभवन से मिली मंजूरी, राज्यपाल आनंदीबेन करेंगी शिरकत, तैयारियां शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 12 Jun 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 6 जुलाई को है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दीक्षांत समारोह में आएंगी, जिसकी मंजूरी मिल चुकी है।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुट गया है। राजभवन से स्वीकृति मिल गई है। छह जुलाई को होने वाले समारोह के लिए 25 समितियां गठित कर दी गई हैं। राजभवन से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय ने समयबद्ध परीक्षा आयोजन और निर्धारित अवधि में परीक्षा परिणाम घोषित कर अपनी पारदर्शी, उत्तरदायी और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिचय दिया है। इससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि यही कार्यसंस्कृति अब समारोह के सफल आयोजन में भी दिखाई देनी चाहिए। तैयारियों के लिए कुल 25 समितियों का गठन किया गया है, जिनके माध्यम से समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
समन्वय समिति की अध्यक्षता स्वयं कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह करेंगे। उन्होंने सभी समिति समन्वयकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह, वित्त अधिकारी निजि लिंगप्पा, परीक्षा नियंत्रक श्री धीरेंद्र कुमार, उपकुलसचिव पवन कुमार, सह कुलसचि शशांक मालवीय, विभिन्न संकायों के डीन व समिति समन्वयक उपस्थित रहे।
ये होंगी समितियां
श्रेष्ठता सूची-पदक निर्माण, आमंत्रण पत्र-प्रवेश कार्ड, मंच-सांस्कृतिक कार्यक्रम, पंडाल व्यवस्था, परिसर सज्जा, भोजन, अनुशासन, मीडिया प्रचार-प्रसार, चिकित्सा सुविधा, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी, गार्ड ऑफ ऑनर, खेलकूद- सौंदर्यीकरण समिति।